'मैं बिस्तर शेयर नहीं करती, सस्ती नहीं हूं', 'आशिक बनाया आपने' वाली Tanushree Dutta ने ठुकराया 1.65Cr का ऑफर?
Why Tanushree Dutta Bigg Boss Rejection: बॉलीवुड की बिंदास बाला तनुश्री दत्ता फिर से चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनका 'नो-नॉनसेंस' अंदाज। 'आशिक बनाया आपने' फेम तनुश्री ने हाल ही में खुलासा किया कि 'बिग बॉस' के मेकर्स पिछले एक दशक से उन्हें शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी। क्यों? क्योंकि तनुश्री ने साफ कह दिया - 'मैं इतनी सस्ती नहीं हूं!'
जी हां, मेकर्स ने उन्हें 1.65 करोड़ रुपये का चमकता ऑफर दिया, लेकिन तनुश्री ने इसे ठोकर मार दी। अब ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, और फैंस पूछ रहे हैं - आखिर तनुश्री का 'बिग बॉस' से इतना परहेज क्यों? चलिए, इस मसालेदार कहानी की परतें खोलते हैं...

1.65 करोड़ का ऑफर, फिर भी 'ना'! तनुश्री का बेबाक जवाब
'बॉलीवुड ठिकाना' से बातचीत में तनुश्री ने बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'सचमुच, आपको लगता है मैं 'बिग बॉस' जाऊंगी? वो मेरा सीन नहीं है! मुझे 1.65 करोड़ रुपये का ऑफर मिला, और मेरे जैसी ही एक और बॉलीवुड हस्ती को भी इतना ही दिया गया। उनके स्टाइलिस्ट ने फोन करके मेरे खान-पान का ध्यान रखने की बात कही, लेकिन मैंने साफ बोल दिया - चांद का टुकड़ा भी दे दो, मैं नहीं आ रही!' तनुश्री का ये सैस भरा जवाब सुनकर फैंस तालियां बजा रहे हैं।
Tanushree Dutta Bed Share logics: 'मैं बिस्तर शेयर नहीं करती' तनुश्री का वैल्यू सिस्टम
तनुश्री ने 'बिग बॉस' के फॉर्मेट को अपने लिए पूरी तरह अनफिट बताया। उन्होंने कहा, 'वहां पुरुष-महिलाएं एक ही हॉल में सोते हैं, लड़ते हैं, सब कुछ वहीं होता है। मैं ऐसा नहीं कर सकती। मैं अपनी एनर्जी और डाइट को लेकर बहुत सजग हूं। क्या मैं ऐसी दिखती हूं, जो किसी रियलिटी शो के लिए बिस्तर शेयर करेगी? मेरी प्राइवेसी मेरे लिए अनमोल है। मुझे पता है, अगर मुझे शांति से काम करने का मौका मिले, तो मैं इससे कहीं ज्यादा कमा सकती हूं।' तनुश्री ने ये भी कहा कि वो अपने परिवार के साथ भी ज्यादा टाइम नहीं बितातीं, तो 'बिग बॉस' के घर में 24x7 कैमरों के सामने ड्रामा करना तो उनके लिए 'नो-वे' है।
Tanushree Dutta Bollywood Life: तनुश्री का बॉलीवुड सफर- 'आशिक' से MeToo तक
2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीतने वाली तनुश्री ने 2005 में 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। 'चॉकलेट', 'भागम-भाग', 'सास बहू और सेंसेक्स', और 'रोक्क' जैसी फिल्मों में उनके जलवे बिखरे। आखिरी बार वो 2013 में 'सुपरकॉप्स बनाम सुपर विलेन्स' में दिखी थीं। लेकिन 2018 में तनुश्री ने MeToo मूवमेंट को हिलाकर रख दिया, जब उन्होंने नाना पाटेकर पर 2008 के 'हॉर्न ओके प्लीज' सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।
इसके अलावा, उन्होंने 'चॉकलेट' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी दुर्व्यवहार का इल्जाम लगाया। दोनों ने आरोपों से इनकार किया, और 2019 में पुलिस ने नाना को क्लीन चिट दे दी। लेकिन तनुश्री का सच बोलने का साहस आज भी चर्चा में है।
'Bigg Boss' को ठोकर, लेकिन फ्यूचर प्लान्स क्या?
तनुश्री की जिंदगी हमेशा से स्पॉटलाइट में रही है, लेकिन वो अपने टर्म्स पर जीती हैं। 'बिग बॉस' को ठुकराने के बाद फैंस पूछ रहे हैं - अब क्या? क्या वो जल्द कोई नया प्रोजेक्ट लेंगी? हाल ही में उनकी फिल्म 'बयान' ने TIFF 2025 में धमाल मचाया, जहां वो एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर दोनों रोल में थीं। उनकी ये बात तो साफ है कि वो अपने वैल्यूज और प्राइवेसी से समझौता नहीं करेंगी, चाहे ऑफर कितना भी बड़ा हो।
तो, क्या तनुश्री का 'बिग बॉस' रिजेक्शन सही था? या मेकर्स को उन्हें और बड़ा ऑफर देना चाहिए था? आपकी राय क्या है? कमेंट्स में बताएं...
ये भी पढ़ें- कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने Tanushree Dutta को कहा था 'लेस्बियन', चर्चित रही थी दोनों की कैट फाइट












Click it and Unblock the Notifications