क्यों बर्बाद होने वाला था सूरज पंचोली का फिल्मी करियर? 10 साल तक कोर्ट में चला केस, फिर आया ऐसा फैसला
Sooraj Pancholi: बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली की फिल्म 'केसरी वीर' आज यानी 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ सूरज पंचोली ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। सूरज पंचोली को आखिरी बार फिल्म 'हीरो' में देखा गया था जो साल 2015 में रिलीज हुई थी।
आदित्य पंचोली का बॉलीवुड करियर
सूरज पंचोली बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे हैं। सूरज पंचोली खुद भी बॉलीवुड में कर चुके हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी नजर आई थीं।

एक्ट्रेस जिया खान के केस में जुड़ा सूरज पंचोली का नाम
इस फिल्म के बाद सूरज बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही पर्सनल लाइफ में तूफान आ गया था। सूरज पंचोली का नाम एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के केस के साथ जुड़ने लगा था।
जिया ने सुसाइड नोट में सूरज पर लगाए थे गंभीर आरोप
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। जिया ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिया की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। इसके बाद मामले की जांच में पुलिस को जिया के कमरे से 6 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था जिसमें एक्ट्रेस ने एक्टर सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था
इसके बाद ही पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। 23 दिन तक जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गए थे। वहीं जिया खान की मां राबिया करीब 10 साल तक अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाती रही थीं।
जिया की मां ने कोई में कही थी ऐसी बात
सुसाइड नोट में जिया खान ने लिखा था कि बॉलीवुड एक्टर और उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ने उन्हें प्यार में धोखा दिया था। सूरज उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करता था। यहां तक कि सूरज ने ही उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाया था। वहीं जिया की मौत के बाद उनकी मां राबिया खान ने भी सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे।
10 सालों तक जिया खान का मामला चलता रहा
वहीं एक पुराने इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने कहा था कि जिया उनकी गर्लफ्रेंड थी, वो जिया से बहुत प्यार करते थे। ऐसे में वो अपनी लेडी लव के साथ कुछ गलत नहीं कर सकते। आपको बता दें कि 10 सालों तक ये मामला चलता रहा। वहीं आखिरकार 28 अप्रैल 2023 को इस केस का फैसला आया और एक्टर को कम सबूतों के चलते रिहा कर दिया गया है।
2025 में सूरज ने फिर से की बॉलीवु में वापसी
केस से रिहा होने के बाद सूरज पंचोली ने अब एक बार फिर बॉलीवुड का रुख किया है। वह दोबारा अपनी सिपंल लाइफ में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही सारी पुरानी यादों से बाहर निकलकर खुद को संभाल लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications