'ये कोई शादी है, ये बिल्कुल गलत हुआ है', सैफ अली खान-करीना कपूर की शादी से क्यों खुश नहीं थीं शर्मिला टैगौर?

Sharmila Tagore: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने साल 2012 में अपने से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली थी। कहा जाता है कि सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर को ये शादी बिल्कुल पसंद नहीं थी। शर्मिला टैगोर नहीं चाहती थीं कि करीना कपूर के साथ उनके बेटे सैफ अली खान की शादी हो।

साल 2012 में हुई थी करीना और सैफ की शादी
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर के साथ सिंपल शादी की थी। दोनों ने न तो हिंदू धर्म के मुताबिक शादी की थी और न ही इस्लाम के अनुसार निकाह किया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।

kareena kapoor khan

करीना कपूर ने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया था
वहीं सैफ अली खान से शादी करने के लिए न तो करीना कपूर ने इस्लाम धर्म कबूल किया था और न ही उन्होंने अपना नाम बदला था। हालांकि बाद में कीरना कपूर ने खान सरनेम अपने नाम के पीछे जरूर जोड़ा। इस शादी से करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर बिल्कुल खुश नहीं थीं।

सैफ की शादी से खुश नहीं थीं शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगौर ने टीवी शो 'जीना इसी का नाम है' में खुलासा किया था कि वह क्यों नहीं चाहती थीं कि सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी हो। शर्मिला टैगोर ने कहा था- मैं सैफ की शादी से बिल्कुल खुश नहीं थी। खुश न होने की एक वजह तो ये थी कि उस समय मेरे पति मनसूर अली खान पटौदी की मौत को हुए एक साल भी पूरा नहीं हुआ था।

'मेरे पति की मौत को एक साल पूरे नहीं हुए थे'
शर्मिला टैगोर ने आगे कहा था- दूसरी वजह खुश न होने की ये थी कि मेरे घर पर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। मैं दिल से खुश नहीं हो पा रही थी। आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर के पति मंसूर अली खान पटौदी का निधन सितंबर 2011 में हुआ था। पति के निधन के बाद शर्मिला काफी टूट गई थीं।

'मैं अपने बेटे की शादी पर बिल्कुल खुश नहीं थी'
शर्मिला टैगोर ने बताया कि उन्हें करीना कपूर से व्यक्तिगत तौर पर कोई परेशानी नहीं थी। वह सैफ के पिता के निधन के बाद मजबूती से उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। हालांकि शर्मिला टैगोर ने कहा था- मुझे ये शादी सही नहीं लग रही थी या फिर ये भी कह सकते हैं कि शादी का समय ठीक नहीं था। खुशी ही नहीं हो रही थी। मैंने तो अपने बेटे की शादी पर पुरानी साड़ी पहनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+