शाहरुख खान-गौरी ने क्यों किया तीसरा बच्चा? अबराम के जन्म पर 16 साल के थे आर्यन, 11 साल बाद सामने आई ये बात
Shah Rukh Khan and Gauri Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी सक्सेसफुल हैं। उन्होंने बिल्कुल जीरो से शुरुआत की थी और आज वह दुनिया के अमीर एक्टरों में से एक हैं।
शाहरुख खान और गौरी की शादी
शाहरुख खान ने खूब मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उनकी पत्नी गौरी खान भी एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं। शाहरुख खान मुसलमान हैं और उन्होंने अपनी लेडी लव गौरी से शादी की है जो कि एक हिंदू परिवार की लड़की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि शाहरुख खान उनके घर के दामाद बनें क्योंकि किंग खान मुस्लिम हैं। हालांकि शाहरुख खान जिद पर अड़े रहे और उन्होंने गौरी से ही शादी की थी।

तीन बच्चों के पापा हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान और गौरी को बी टाउन का पावर कपल माना जाता है। उनके तीन बच्चे हैं- आर्यन खान (26 साल), सुहाना खान (24 साल) और अबराम (11 साल)। शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम का जन्म 28 मई 2013 को सरोगेसी की मदद से हुआ था।
शाहरुख खान और गौरी ने तीसरा बच्चा क्यों किया
शाहरुख खान के तीसरे बच्चे के जन्म को लेकर कई लोगों के मन में ये सवाल उठे थे कि दो बड़े बच्चों के रहते हुए शाहरुख और गौरी ने तीसरा बच्चा क्यों किया। शाहरुख खान और गौरी खान काफी पहले ही एक बेटा और एक बेटी के पैरेंट्स बन चुके थे फिर सरोगेसी की मदद से तीसरे बच्चे की क्या जरूरत थी।
अबराम के जन्म के समय आर्यन 16 साल के थे
आपको बता दें कि जब शाहरुख खान के घर तीसरा बच्चा आया तो उस समय किंग खान की उम्र 47 साल थी जबकि उनके बड़े बेटे आर्यन खान की उम्र 16 साल थी। वहीं शाहरुख खान ने लोगों के मन में खड़े हो रहे इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने लोगों को बताया था कि क्यों दो बच्चों के रहते हुए भी उन्हें तीसरा बच्चा चाहिए था।
'दोनों बच्चों के पास पैरेंट्स के लिए टाइम नहीं था'
साल 2013 में दिए गए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था- मेरा बड़ा बेटा आर्यन 16 साल का हो चुका है और बेटी सुहाना भी 14 साल की हो गई है। दोनों अब ज्यादातर टाइम घर से बाहर रहते हैं। दोनों के ऊपर पढ़ाई का प्रेशर है और दोनों के काफी दोस्त भी बन गए हैं। ऐसे में दोनों के पास पैरेंट्स के लिए ज्यादा टाइम नहीं हैं।
'पहले दोनों बच्चें बंदरों की तरह चिपके रहते थे'
शाहरुख खान ने कहा था- पहले दोनों बच्चें मुझसे बंदरों की तरह चिपके रहते थे। मैं भी उनके साथ टाइम बिता पाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाता है। पिछले 4-5 सालों से घर का माहौल बदल गया है। बच्चे या तो अपने दोस्तों के साथ रहते हैं या फिर अपने कमरे में चुपचाप पढ़ाई करते हैं। कभी कभी तो ये पता भी नहीं चल पाता कि वो घर पर ही हैं।
'पैरेंट्स के तौर पर हम दोनों को मिस करते हैं'
शाहरुख खान ने आगे कहा था- मेरा बड़ा बेटा आर्यन हायर स्टडीज के लिए लंदन चला गया है और बेटी सुहाना भी विदेश जाने की तैयारी कर रही है। मैं और गौरी खुले विचारों के पैरेंट्स है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे खुलकर अपनी जिंदगी जिएं। लेकिन पैरेंट्स के तौर पर हम दोनों को मिस करते हैं।
सरोगेसी की मदद से अबराम का हुआ था जन्म
आपको बता दें कि जब अबराम पैदा हुआ था उस समय गौरी की उम्र 40 के पार थी। ऐसे में महिलाओं का कंसीव करना काफी जोखिम भरा हो जाता है। यही कारण है कि शाहरुख खान और गौरी ने अबराम के जन्म के लिए सरोगेसी की मदद ली थी।












Click it and Unblock the Notifications