शाहरुख खान की फिल्म का नाम क्यों है Dunki? जानें क्या होता है 'डंकी' का मतलब और कहां से आया है ये शब्द
Shah Rukh Khan Dunki: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की नई फिल्म 'डंकी' आज यानी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर आम जनता तक का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग फिल्म की कहानी, शाहरुख खान और बाकी किरदारों की एक्टिंग और राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन से काफी खुश नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर भी फिल्म को लोगों से अच्छा रिव्यू मिल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म की कहानी क्या है और आखिर इस मूवी का नाम 'डंकी' ही क्यों रखा गया। क्या आपके मन में ये सवाल आया कि किंग खान की इस फिल्म में ऐसा क्या है इसका नाम 'डंकी' पड़ा है। आइए आपके सवालों के जवाब देते हैं।
शाहरुख खान की फिल्म का नाम क्यों है 'डंकी'
इस फिल्म की घोषणा होने से लेकर पोस्टर जारी होने तक, इसे कई तरह के नाम से बुलाया गया। किसी ने इसे 'डंकी' कहा तो किसी ने 'दुंकी'। सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबान तक, कई तरह से इस फिल्म के नाम का इस्तेमाल किया गया। हालांकि फिल्म के पोस्टर में साफतौर पर 'डंकी' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में सवाल है कि फिल्म का सही नाम क्या है? क्या है इसका सही मतलब और फिल्म के नाम से उसका कनेक्शन क्या है?

शाहरुख ने बताया 'डंकी' का सही मतलब
आपको बता दें कि फिल्म के लीड हीरो शाहरुख खान ने अपने एक्स ('ट्विटर) हैंडल पर इसका मतलब और उच्चारण दोनों समझाए हैं। सोशल मीडिया पर #AskSRK सेशन में एक यूजर ने शाहरुख खान से इससे जुड़ा सवाल पूछा था। उस यूजर ने लिखा था- इस फिल्म का नाम 'डंकी' रखने की वजह बता सकते हैं। यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने इसका उच्चारण और मतलब दोनों बताया था। शाहरुख खान ने लिखा था- 'डंकी' सीमाओं के पार अवैध यात्रा का वर्णन करने का एक तरीका है। DUNKI को भी 'डंकी' ही पढ़ा जाएगा, जैसे हंकी, फंकी और मंकी पढ़े जाते हैं।
Dunki is a way of describing an illegal journey across borders. It is pronounced डंकी. It’s pronounced like Funky…Hunky….or yeah Monkey!!! https://t.co/t0Et738SEk
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 22, 2023
'डंकी' शब्द डंकी फ्लाइट से जुड़ा हुआ है
आपको बता दें कि 'डंकी' शब्द दरअसल डंकी फ्लाइट से जुड़ा हुआ है। फिल्म का सब्जेक्ट भी डंकी फ्लाइट से ही जुड़ा हुआ है। इसका मतलब होता है- गैरकानूनी तरीके से किसी देश में एंट्री लेना। इसके लिए वो तरीके ढूंढे जाते हैं कि जिससे बिना किसी वीजा और पासपोर्ट के किसी देश में घुसा जा सके। ये एकदम गैर-कानूनी तरीका है। जानकारी के अनुसार इस गैरकानूनी तरीके से देश के एंट्री पाने के लिए जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है, उसे 'डंकी रूट' कहते हैं। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां के डंकी रूट काफी फेमस हैं। यहां तक कि गूगल और यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियोज हैं जो बताते हैं कि देश में गैरकानूनी तरीके से कैसे घुसा जा सकता है।
पंजाब में डंकी फ्लाइट का बिजनेस सबसे ज्यादा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब में डंकी फ्लाइट का बिजनेस फैला हुआ है। यहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा विदेश जाकर बसना चाहता है। फर्स्ट पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डंकी फ्लाइट का ये बिजनेस उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी खूब होता है। पिछले कुछ सालों में ये बिजनेस गुजरात में भी फैल गया है, जहां के कई लोग विदेश जाने की चाहत रखते हैं।
विदेश पहुंचाने के लिए पहुंचाने के लिए गैरकानूनी तरीका
डंकी फ्लाइट के इस बिजनेस में सबसे ज्यादा युवाओं की रूचि होती है। वो युवा जो अपने सपने पूरे करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं लेकिन वहां पहुंचना उनके लिए उतना आसान नहीं होता। इस बिजनेस में ट्रैवल एजेंट्स की एक बड़ी भूमिका होती है। इसमें कुछ आधिकारिक तौर पर उन्हें विदेश जाने में मदद करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो उन्हें वहां तक पहुंचाने के लिए गैरकानूनी तरीका अपनाते हैं। इस तरह कई बार बॉर्डर को गैरकानूनी तरीके से पार करने पर कई लोग पकड़े भी जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं जो नए देश में एंट्री करने में सफल हो जाते हैं। हालांकि ये बिजनेस काफी रिस्क से भरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications