शुभमन गिल के साथ रिलेशन को लेकर सारा तेंदुलकर ने क्यों दी सफाई, कोजी फोटोज का पूरा सच अब आया सामने

Sara Tendulkar and Shubman Gill: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। पिछले कुछ समय से लोग सारा तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से लेकर कई ऐसे मौके हैं जब सारा तेंदुलकर को उनके कथित बॉयफ्रेंड शुभमन गिल के साथ देखा गया है। वर्ल्ड कप 2023 में भी सारा क्रिकेटर शुभमन गिल को भरपूर सपोर्ट करती नजर आई थीं। दोनों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन अब सारा तेंदुलकर ने अपने इस रिलेशन के बारे में सफाई दी है। आखिर सारा तेंदुलकर को ऐसा क्यों करना पड़ा है।

सारा तेंदुलकर ने बताया अपने रिलेशन का सच
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर ने अपने और शुभमन गिल के रिलेशन के बारे में पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने फैंस को एक फर्जी अकाउंट के बारे में बताया है जो डीपफेक टेक्नोलॉजी यूज करके उनकी फर्जी तस्वीरें वायरल कर रहा है। 26 साल की सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों को गुमराह करने के लिए उस सोशल मीडिया हैंडल की जमकर आलोचना की है।

Sara Tendulkar

डीपफेक तस्वीरों को लेकर सारा ने कही ये बात
सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- सोशल मीडिया हम सभी के लिए अपनी खुशियां, दुख और रोजमर्रा की एक्टिविटीज शेयर करने की एक बहुत ही शानदार जगह है। हालांकि, टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग देखना चिंताजनक है, क्योंकि ये इंटरनेट की विश्वसनीयता खत्म कर देता है। मैंने अपनी कुछ डीपफेक तस्वीरें देखी हैं, जो फेक हैं। हालांकि सारा ने चंद मिनट में इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया है।

सारा तेंदुलकर-शुभमन गिल का रिलेशन
डिलीट किए गए बयान में सारा तंदुलकर ने लिखा था कि कैसे सोशल मीडिया पर लोग एंटरटेनमेंट करते हैं और टेक्नोलॉजी का मिसयूज करते हैं। उन्होंने अपने इस बयान को ट्विटर (एक्स) को भी टैग किया है। आपको बता दें कि ट्विटर के एक अकाउंट पर सारा तेंदुलकर की डीपफेक तस्वीरें और वीडियोज को पोस्ट किया गया था जो कि तेजी से वायरल हुई थीं। यहां तक ​​कि इन तस्वीरों में सारा तेंदुलकर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ काफी कोजी होती हुईं नजर आ रही थीं। फेक अकाउंट के पास ब्लूटिक भी है जिस कारण से लोग इस अकाउंट को सारा तेंदुलकर का ही समझ रहे हैं।

सारा ने दी तस्वीरों को लेकर सफाई
वहीं अब सारा तेंदुलकर के इस पोस्ट के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने दिनों बाद उन्हें अपने और शुभमन गिल के रिलेशन के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान देने की क्या जरूत थी। क्या उन्हें अब जाकर किसी बात से डर लग रहा है या फिर कोई उन्हें इस रिलेशन के बारे में सफाई देने के लिए मजबूर कर रहा है। हालांकि अभी तक इस बात का सही खुलासा नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+