बाबा सिद्दीकी के 'नमाज-ए-जनाजा' में क्यों नहीं पहुंचे सलमान खान? क्या मौत से लगा डर या फिर थी कुछ और बात
Baba Siddique and Salman Khan: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर ने आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को हिलाकर रख दिया है। बाबा सिद्दीकी के करीबी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी उनकी मौत से बुरी तरह से टूट गए हैं।
सलमान खान को पुलिस ने दी घर पर रहने की सलाह
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी को गोली लगने की खबर जैसे ही सलमान खान को मिली थी तो वह तुरंत उनसे मिलने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सलमान को पुलिस ने घर पर रहने की ही सलाह दी थी।

बाबा की आखिरी विदाई में नहीं दिखे सलमान खान
हालांकि सलमान खान खुद को नहीं रोक पाए थे और वह बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए थे।जानकारी के अनुसार सलमान खान अपने करीबी बाबा सिद्दीकी के परिवार का दुख बांटने के लिए तो गए थे, लेकिन बाबा की आखिरी विदाई यानी 'नमाज-ए-जनाजा' में भाईजान शामिल नहीं हुए थे।
खान परिवार ने लोगों से की है ऐसी अपील
लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि सलमान खान बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद उनके परिवार से मिलने तो पहुंचे थे लेकिन वह अंतिम विदाई में नजर नहीं आए, आखिर क्यों। आपको बता दें कि जबसे बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, तबसे ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद खान परिवार ने उनके घर पर
किसी को भी न आने की अपील की है।
नमाज-ए-जनाजा में नहीं पहुंचे थे सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा सिद्दीकी के नमाज-ए-जनाजा में सुरक्षा कारणों के चलते सलमान खान नहीं पहुंचे थे। दरअसल बाबा सिद्दीकी के नमाज-ए-जनाजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में कोई अनहोनी न हो जाए, इसका ध्यान रखते हुए सलमान खान ने अंतिम विदाई में शामिल न होने का फैसला किया था।
सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
जानकारी के अनुसार सलमान खान के साथ साथ पूरा खान परिवार बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान के साथ उनके बॉडीगॉर्ड शेरा भी नजर आए थे। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा को काफी ज्यादा बढ़ा दिया गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है और इस मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications