क्यों गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं सलमान खान? क्या है कनेक्शन? एक्टर ने कहा था- मां से लिपटकर ही.....

Salman Khan and Galaxy Apartment: इस समय बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान के साथ साथ मुंबई के ब्रांदा इलाके में स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट की भी खूब चर्चा हो रही है। समंदर किनारे स्थित इस अपार्टमेंट पर गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह 4:55 बजे फायरिंग हुई थी।

सलमान खान और उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट
जब फायरिंग हुई थी उस वक्त सलमान खान उसी गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद थे। हालांकि वह सुरक्षित हैं और बिल्कुल ठीक हैं। आपको बता दें कि सलमान खान हर खास मौके पर इसी गैलेक्सी अपर्टमेंट की बालकनी से उनके घर के बाहर इक्ट्ठा हुए फैंस की भीड़ का अभिवादन करते हैं।

Galaxy Apartment

कुछ खास आलीशान नहीं है सलमान खान का घर
ईद से लेकर दिवाली और अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान खान इसी घर की बालकनी से फैंस को हाथ हिलाकर अभिनंदन करते हैं। उनकाआभार जताते हैं। सलमान खान का ये अपार्टमेंट बाकी बॉलीवुड सेलेब्स के घरों के तरह कुछ खास आलीशान नहीं है। सलमान चाहें तो किसी और जगह जाकर भी रह सकते हैं। वह अपना खुद का एक खूबसूरत घर भी बना सकते हैं। लेकिन आज तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है।

पापा और मां के साथ रहते हैं भाईजान
आपको बता दें कि सलमान खान के दोनों भाई अरबाज और सोहेल गैलेक्सी अपार्टमेंट में नहीं रहते हैं। दोनों भाई अपने अपने परिवार के साथ मुंबई के दूसरे इलाके में रहते हैं। लेकिन सलमान खान आज भी अपने पिता सलीम खान और दो मां सलमान और हेलेन के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं।

सलमान खान के पास 2900 करोड़ रुपए की संपत्ति
फायरिंग की घटना होने के बाद से लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर क्यों इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक होने के बाजूद सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान के पास कुल 2900 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ऐसे में वह मुंबई के किसी भी पॉश इलाके में एक आलीशान घर खरीद सकते हैं। लेकिन उन्होंने आज तक ऐसा नहीं किया है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट में क्यों रहते है सलमान खान
सलमान खान ने एक बार खुद खुलासा किया था कि वह अपनी मां सलमा खान की वजह से इस घर में रहते हैं। साल 2009 में फराह खान के चैट शो, 'तेरे मेरे बीच में', सलमान खान ने मुंबई में अपने घर और परिवार को लेकर खुलकर बात की थी।

Salman Khan

गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं भाईजान
इस शो में सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बारे में बात करते हुए कहा था- ये तीन बेडरूम का हॉल है, लेकिन मुझे नहीं पता कि ये एक बेडरूम का हॉल कैसे बन गया। आपको बता दें कि सलमान खान का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर है। जबकि उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं।

मां से लिपटकर सोते हैं सलमान खान
शो में सलमान खान ने कहा था- मैं अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर रहता हूं। लेकिन जब मैं ऊपर जाता हूं तो मां और पापा के बगल में लेट जाता हूं। इसी एपिसोड में सलमान ने इस अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा होने वाली फैंस की भीड़ को लेकर भी बात की थी। सलमान खान ने कहा था कि इस घर के बाहर उनके ढेरो फैंस इकट्ठा होते है जिसको लेकर उनको एक अलग ही लगाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+