नवजोत सिंह सिद्धू ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा शो? सामने आई ऐसी सच्चाई कि आप सोच नहीं सकते
Navjot Singh Sidhu On Kapil Sharma Show: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। ये शो हर शनिवार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचेंगे नवजोत सिहं सिद्धू
शो के हर एपिसोड में अलग अलग क्षेत्र के सेलेब्स मेहमान बनकर पहुंचते हैं। वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर के साथ गेस्ट बनकर पहुंचेंगे। उनके अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ शो में नजर आएंगे।

5 साल बाद कपिल के शो में नजर आंगे सिद्धू
आपको बता दें कि करीब 5 साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के शो में दिखाई देंगे। हालांकि एक वक्त था कि जब वह कपिल शर्मा शो के जज हुआ करते थे। उन्होंने अचानक ही इस शो को अलविदा कह दिया था। अब इस बात का खुलासा हुआ है कि नवजोक सिंब सिद्धू ने क्यों ये पॉपुलर शो छोड़ा था।
साल 2019 में सिद्धू ने शो को कहा था अलविदा
जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक ही कपिल शर्मा शो को बाय बाय कह दिया था। कपिल शर्मा के पुराने शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज को पहले नवजोत सिंह सिद्धू जज करते थे। साल 2019 में उन्होंने इस शो से दूरी बना ली थी जिसके बाद से अर्चना पूरन सिंह ने शो में जज की कुर्सी संभाली है।
'कपिल शर्मा शो भगवान का गुलदस्ता है'
द ग्रेन टॉक से बातचीत करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- कपिल शर्मा के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही अच्छा रहा। मैं कपिल के शो के कई वर्जन के साथ में जुड़ा था। उनका शो एक गुलदस्ते की तरह है जिसे भगवान ने बनाया है। यहां हर सदस्य ने अपना अलग चार्म शो के साथ जोड़ा है।
शो छोड़ने को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान
जब नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा गया कि उन्होंने कपिल शर्मा शो को अचानक क्यों छोड़ा था तो इसके जवाब में उन्होंने कहा- शो छोड़ने के पीछे राजनीति वजह रही है। मैं फिलहाल उस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। कई और भी वजह रही थी उस वक्त और गुलदस्ता टूटकर गिर गया था। नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा- मेरी एक इच्छा थी कि वह गुलदस्ता फिर से इकट्ठा हो जाए जैसा वह पहले था। वैसे कपिल शर्मा का शो अच्छा जा रहा है। वह काफी ज्यादा शानदार है।
पुलवामा आतंकी अटैक पर विवादास्पद बयान
आपको बता दें कि जिस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा का शो छोड़ा था, उस वक्त ऐसी चर्चा हुई थी कि उन्होंने पुलवामा आतंकी अटैक को लेकर एक विवादास्पद कमेंट कर दिया था। कहा गया था कि इसी वजह के चलते उन्होंने शो से दूरी बना ली थी।












Click it and Unblock the Notifications