जब रेखा और अमिताभ की वजह से टूटा जया बच्चन के सब्र का बांध, सरेआम क्यों रो पड़ीं एक्ट्रेस?

Amitabh Bachchan and Rekha: जया बच्चन का पूरा परिवार इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। पहले बहू ऐश्वर्या और बेटे के खराब रिश्ते और फिर संसद में अपने भाषण के वक्त अपने सरनेम को लेकर। जया बच्चन भी खूब चर्चा में हैं। ऐसे में चलिये आज बात करते हैं उस किस्से की, जब जया से अपने आंसू रोके नहीं गए थे। मगर ऐसा हुआ क्या था, चलिये जानते हैं।

रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की खबरें कई खबरें हमेशा से उड़ती रही हैं। कई बार खबरें ये भी आईं कि दोनों शादी रचाने वाले हैं मगर किसी वजह से कपल अलग हो गया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन संग 3 जून साल 1973 में शादी की थी। कई किस्से ऐसे हैं, जो जया बच्चन शायद ही अपनी जिंदगी में भुला सकें।

Jaya

पति पत्नी के रिश्ते में 'वो' आ जाए तो रिश्ते में कड़वाहट आना एकदम जायज है। रेखा दोनों की जिंदगी में 'वो' रही हैं। रेखा को कई दफा दोनों के रिश्ते में दरार बनते भी देखा गया। रेखा का नाम एक दफा नहीं बल्कि कई दफा इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा। मगर एक किस्सा वो था, जब जया बच्चन अपने आंसू नहीं रोक सकीं और भरभराकर उनके इमोशन बाहर आ गए।

खुद रेखा ने मुकद्दर का सिकंदर की प्रीमियर नाइट को याद करते हुए स्टारडस्ट को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि पूरे बच्चन परिवार के साथ मैं प्रोजेक्शरूम से देख रही थी। हम इस फिल्म का ट्रायल शो देखने आए थे। जया लाइन में आगे बैठी थीं और मिस्टर बच्चन अपने माता-पिता के साथ पीछे।

रेखा ने आगे कहा कि मैं जया बच्चन का चेहरा एकदम साफ तो नहीं देख पा रही थी मगर एक बात मुझे काफी अच्छी तरह से समझ आई कि वो अमिताभ बच्चन और मेरे इंटीमेट सीन देखकर रो रही थीं। उनके चेहरे से निकल रहे आंसू साफ नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+