हाथ में स्पाइडर प्लांट लेकर क्यों हर जगह पहुंच जाते हैं जैकी श्रॉफ, इस पौधे की कहानी उड़ा देगी आपके होश
Jackie Shroff and Spider Plant: बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई की जन्मदिन की पार्टी में जैकी श्रॉफ पहुंचे थे। पार्टी में एंट्री करते वक्त जैकी श्रॉफ के हाथ में स्पाइड प्लांट का एक गमला देखा गया था।

Jackie Shroff and Spider Plant: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अपनी जानदार एक्टिंग और यूनीक आवाज के लिए पूरी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। आजकल वह एक और चीज के जाने जा रहे हैं वो है उनका स्पाइडर प्लांट, जिसे लेकर वह हर जगह पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ गत 24 जनवरी को सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में हुआ, जहां एक्टर जैकी श्रॉफ स्पाइडर प्लांट का एक गमला लेकर पहुंच गए थे। इस पार्टी से जैकी श्रॉफ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने हाथों में एक स्पाइडर प्लांट लिए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने क बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि जैकी श्रॉफ के हाथ में ये प्लांट क्यों हैं? क्या उन्होंने ये प्लांट सुभाष घई को गिफ्ट किया है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है।

जैकी श्रॉफ के हाथ में था स्पाइडर प्लांट
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिषेक बच्चन, जया बच्चन, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, कार्तिक आर्यन जैसे कई स्टार्स शामिल हुए थे। इसी पार्टी में जैकी श्रॉफ भी पहुंचे थे। पार्टी में एंट्री करते वक्त जैकी श्रॉफ के हाथ में स्पाइड प्लांट का एक गमला देखा गया था।
पार्टीज में प्लांट लेकर पहुंचते हैं जैकी श्रॉफ
ऐसा पहली बार नहीं जब जैकी श्रॉफ इस तरह किसी पार्टी में प्लांट्स के साथ नजर आए हों। इससे पहले आशा भोसले की पोती जनाई भोसले की पार्टी में भी जैकी श्रॉफ पौधे के साथ दिखाई दिए थे। दरअसल स्पाइडर प्लांट और जैकी श्रॉफ की कहानी काफी गहरी है। दोनों का एक दूसरे के साथ काफी गहरा कनेक्शन है।
गले में लटका रहता था प्लांट
आपको बता दें कि कुछ समय पहले जैकी श्रॉफ के गले में प्लांट वाली माला ने भी सबका ध्यान खूब खींचा था। दरअसल जैकी श्रॉफ पर्यावरण की सुरक्षित रखने और पॉल्यूशन को कम करने का एकमात्र तरीका प्लांट्स लगाना ही मानते हैं। यही वजह है कि जहां अधिकतर एक्टर्स स्टाइलिश और फैन्सी एक्सेसरीज कैरी करना ही पसंद करते हैं, वहीं जैकी श्रॉफ एक छोटे से गमले में लगे प्लांट को गले में लटकाकर चलने से बिल्कुल नहीं शर्माते थे। जैकी श्रॉफ को स्पाइडर प्लांट से कुछ ज्यादा ही प्यार है और वह इसे अपनी कार में भी रखते हैं। जैकी की मानना है कि कार में टॉक्सिक हवाओं से बचने के लिए स्पाइडर प्लांट जरूर रखना चाहिए।
पेड़ नहीं लगाओगे तो जलके मरोगे
जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहे थे- झाड़ (पौधे) लगाकर मैंने कोई उपकार नहीं किया दुनिया पे। सबका काम है लगाने का लगाओ, नई लगाने का है तो मरो जलके। वही होने वाला है। अपुन को अपने बच्चे के बच्चे का सोचने का न। अपुन तो आधा कबर में है। बाकी भी तो आएंगे, अपने पिल्लर तो आएंगे। उन्होंने आगे कहा था- मेरा टाइगर बाबा है, मेरे टाइगर का भी एक छोटा टाइगर आएगा। आपलोग का भी आएगा, सबका टाइगर घर में है। तो समझा करो भिड़ू, उनके लिए छोड़ने का अपने को झाड़ पान, खाना सही, पानी सही, हवा सही, बाकी के लोगों के दिमाग में जहर ऐसे ही कम हो जाएंगे ये सब कम हो गया तो, है न भिड़ू।

बताया गले में क्यों प्लांट लटकाते थे जैकी
जैकी श्रॉफ से जब इस स्पाइडर प्लांट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ये प्लांट यूनीक है, यह हवा से बेंजीन जैसे एलिमेंट को हटाता है और बदले में आपको ऑक्सिजन देता है। साल 2019 में दिए अपने इंटरव्यू में जैकी ने कहा था- हाल ही में उन्हें इस बारे में पता लगा और तभी से लगा कि इस प्लांट को अपने आसपास रखना सही है। जैकी ने आगे कहा- मैंने इसे कस्टम मेड पॉट में लगाया है जो कि मेरे फ्रेंड ने मुझे गिफ्ट किया था। मैं इसमें रोज पानी देता हूं, मैं इसे गले में लटकाकर चलता हूं, लेकिन लोग बड़े साइज का प्लांट खरीदकर अपनी कारों में रख सकते हैं और इसे घर में डेकोरेटिव पीस की तरह भी रख सकते हैं। यह महंगे स्टैच्यू या आर्ट पीस से कहीं अधिक बेहतर है।
छोटी उम्र से ही पौधों की अहमियत समझी
जैकी श्रॉफ की मानें तो उन्हें पौधे से कोई प्यार नहीं है लेकिन वह काफी छोटी उम्र से इसकी अहमियत को समझते हैं। उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था- मुझे याद है कि मैंने कई साल पहले मेथी लगाया था जब उसमें से झाड़ आया तो मुझे लगा कि मैंने अलग रूप में एक नया जीवन दिया है। बात तभी समझ में आ गई थी। उन्होंने आगे कहा था- मुझे लगता है कि हमें 4-5 सेपलिंग्स जरूर लगाने चाहिए, जो कि धीरे-धीरे पेड़ में बदल जाता है। यह अगली जेनरेशन के लिए बड़ा इंश्योरेंस है ताकि हमें ऑक्सीजन मिलता रहे।












Click it and Unblock the Notifications