'बाथरूम से ही निपटा लेती हूं अपने कई सारे काम', कपिल शर्मा के शो कृति सेनन ने किया दिलचस्प खुलासा
मुंबई, 24 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की खूबसूरती और उनकी स्माइल के लोग दीवाने हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं, पिछले कुछ समय से उनकी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल किया है। हाल ही में कृति सेनन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पानीपत' के लिए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं। शो में कृति सेनन ने मजाक-मजाक में ऐसा खुलासा कर दिया जिससे सुनकर खुद कपिल शर्मा भी हैरान रह गए।

बाथरूम से ही कर लेती है अपना काम
फैंस को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेसेस के बारे में छोटी से छोटी बात जानने को लेकर बड़ा क्रेज रहता है। कृति सेनन भी उन एक्ट्रेसेस में एक है जिनको उनके फैंस बड़े ही इंट्रेस्ट के साथ फॉलो करते हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची कृति सेनन ने अपनी लाइफ से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कृति सेनन ने बताया कि वह अपनी ज्यादातर काम बाथरूम में बैठे-बैठे की निपटा लेती हैं। शो में उन्होंने ऐसे कई दिलचस्प राज खोले हैं।

कृति सेनन का दिलचस्प खुलासा
अपनी फिल्म 'पानीपत' को प्रमोट करने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची कृति सेनन ने कहा कि उन्हें बाथरूम में फोन इस्तेमाल करना पसंद है, वह वहीं से कई सारे काम खत्म कर लेती हैं। दरअसल, कृति सेनन ने ये खुलासा कपिल शर्मा द्वारा खेले जाने वाले अफवाह राउंड के दौरान किया। इस राउंड में कपिल फिल्म स्टार या अन्य हस्तियों से जुड़ अफवाहों को लेकर सवाल पूछते हैं। ऐसा ही गेम कपिल ने कृति सेनन के साथ भी खेला।

कपिल शर्मा ने पूछा ये सवाल
शो में एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी पसंद और नापसंद के बारे में भी बताया लेकिन उनका बाथरूम वाला खुलासा जान हर कोई दंग रह गया। कृति बताती हैं कि वह बाथरूम में बैठकर ही लोगों के टेक्स्ट मैसेज का जवाब देती हैं, उनके इस जवाब को सुन कपिल शर्मा भी हंसने लगते हैं। कपिल शर्मा ने पूछा था, 'क्या ये सच है कि आपको (कृति सेनन) बाथरूम में फोन चलाना पसंद है और इसी वजह से आपको काफी समय भी लगता है?'

कृति सेनन की अपकमिंग फिल्में
इसके जवाब में कृति सेनन ने कहा, 'हां ये अफवाह सच है, मुझे बाथरूम में फोन लेकर जाना पसंद है। इस दौरान मैं कई मैसेज का जवाब दे देती हूं और कई काम निपटा लेती हूं।' कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाली हैं, इसके अलावा उनकी 'आदिपुरुष' और 'गणपथ' भी अगले साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है। 'आदिपुरुष' में कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान मुख्य किरदार में होंगी, जबकि 'गणपथ' में एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications