आखिरकार Urfi Javed ने क्यों बदला अपना नाम? जानिए इसकी असल वजह

उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी है।

मुंबई, 10 जून: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अजीबो-गरीब लुक्स को लेकर उर्फी जावेद सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह कुछ-न-कुछ ऐसा पहनती हैं जिससे वह ट्रोल हो जाती हैं। लेकिन, वह ट्रोलर्स को जवाब देने में कभी पीछे नहीं हटती। उनका यही अतरंगी अंदाज कईं बार फैंस को पसंद भी आता है। इस बार उर्फी जावेद अपने लुक्स को लेकर नहीं बल्कि अपने नाम को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने इस बार अपना नाम तीसरी बार बदला है।

urfi javed

उर्फी जावेद ने रखा ये नाम
उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किए हैं। पहले उर्फी ने Urfi लिखा था। फिर उन्होंने इसमें एक्सट्रा R जोड़ा और इसे Urrfi किया। लेकिन, अब उन्होंने अपने नाम को Uorfi कर लिया है। उर्फी जावेद ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उर्फी के नाम में सिर्फ स्पेलिंग में बदलाव हुआ है प्रनाउंस इसका वही होगा।

उर्फी जावेद के नाम बदलने की वजह
माना जाता है कि, अक्सर बॉलीवुड सितारे अपने नाम में इसलिए बदलाव करते हैं क्योंकि इससे किसी का करियर बूस्ट हो सकता है। अगर किसी के जीवन में कुछ अच्छा नहीं हो रहा होता तो, वह ज्योतिषाचार्यों से पूछकर अपने नाम में बदलाव करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्फी जावेद ने भी इसलिए अपने नाम में बदलाव किए हैं। क्योंकि इन दिनों उन्हें मनमुताबिक प्रोजेक्ट्स नहीं मिल रहे हैं। उनके करियर में भी अच्छी ग्रोथ नहीं हो रही है जैसा वह चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+