दो शादियां रचा चुके सैफ अली खान ने अब क्यों कहा- मुझे महंगी शादियों से बहुत डर लगता है
मुंबई, 16 सितंबर। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हाल ही में द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। एक्टर अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) का प्रमोशन करने इस शो में पहुंचे। इस शो में उनके साथ उनकी इस फिल्म में को-स्टार जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम भी नजर आए। हालांकि इस फिल्म अर्जुन कपूर भी हैं लेकिन वो इस शो में नजर नहीं आए। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 10 सितंबर को रिलीज हो चुकी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए यामी गौतम जिन्होंने हाल ही में शादी की है उनकी शादी में आए कम मेहमानों की बात छिड़ी तो सैफ अली खान बीच में बोल पड़े मुझे महंगी शादियों से बहुत डर लगता है। आइए जानते हैं सैफ अली ने आखिर ऐसा क्यों कहा ?

कपिल शर्मा ने यामी गौतम से शादी को लेकर पूछा ये सवाल
दरअसल, 'भूत पुलिस' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची यामी गौतम को उनकी शादी के शुभकामनाएं दी। इस शो का जो वीडियो जारी हुआ है उसमें कपिल शर्मा यामी से कहते हैं कि 'यामी आपकी शादी में 20 लोग शामिल हुए थे या आपने वहां शादी की थी जहां 20 लोग खड़े थे। जिसका जवाब देते हुए यामी ने कहा मेरी नानी मेरे घर से लगभग 40 किमी दूर थे। उन्होंने कहा कि सुनो आपको सारे प्रोटोकॉल फॉलो करने हैं'।

सैफ ने इसलिए कहा- मुझे महंगी शादियों से बहुत डर लगता है
इस बात पर बीच में बोलते हुए सैफ अली खान कहते हैं मैंने जब करीना से शादी करने का फैसला लिया था तो हमने भी ये ही सोचा था कि केवल क्लोज रिलेटिव ही शादी में शामिल होंगे। मगर आप कपूर परिवार को तो जानते ही हैं। उसमें ही 200 लोग हैं। सैफ आगे कहते हैं कि मुझे महंगी शादियों से बहुत डर लगता है। मेरे चार बच्चे हैं उनकी शादियां करनी हैं।
सैफ की बात सुनकर कपिल ने भी लगाए ठहाके
असबको अपने शो में हंसाने वाले कपिल शर्मा भी जो र जोर से हंसने लगते हैं। कलिल के अलावा उनकी को स्टार यामी गौतम , जैकलीन, अर्चना पूरन सिंह सभी हंसने लगते हैं। ये आने वाला द कपिल शर्मा शो का ये एपिसोड अपकमिंग शनिवार को टेलिकास्ट होगा।












Click it and Unblock the Notifications