'तुम भी बहुत करीब थे, अब बदल गए', एल्विश यादव ने सलमान खान के लिए क्यों लिखी ऐसी बात, जानें क्या है मामला
Elvish Yadav-Salman Khan: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन पर रेव पार्टियां आयोजित करने और उन पार्टीज में सांप का जहर सप्लाई करने से लेकर कई तरह के गैर कानूनी पदार्थ उपलब्ध कराने तक का आरोप लगा है। उनके खिलाफ नोएथा के पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। हालांकि एल्विश यादव ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। इन सब आरोपों के बाद से यूट्यूबर काफी मुश्किलों में फंसे हुए हैं।
एल्विश यादव ने सलमान खान के साथ शेयर की फोटो
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में देखा गया था। यहां पर वह अपनी दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर दोनों ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ खूब मस्ती भी की थी। अब एल्विश यादव ने सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन इस फोटो के साथ एल्विश ने एक कैप्शन भी लिखा है जो कि लोगों का ध्यान खींच रहा है।

एल्विश ने लिखा- 'तुम भी बहुत करीब थे, अब बहुत बदल गए'
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान और एल्विश यादव की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एल्विश यादव और सलमान खान एक साथ स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एल्विश ने कैप्शन में लिखा है- वक्त अजीब चीज है इसके साथ ढल गए, तुम भी बहुत करीब थे अब बहुत बदल गए। इस कैप्शन को पढ़ने के बाद से लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
एल्विश यादव के फॉलोअर्स ने कही ये बात
इस पोस्ट को लेकर सलमान खान और एल्विश यादव के फॉलोअर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस का कहना है कि सुपरस्टार के सामने कोई कुछ नहीं है। वहीं एल्विश यादव के फैंस भी उनके लिए ऐसा ही कह रहे हैं। कुछ लोगों की मानें तो एल्विश यादव ने ये पोस्ट किसी को मैसेज देने के लिए बोला है।
एल्विश यादव पर लगे हैं ये आरोप
जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर सप्लाई करने के लिए गत 3 नवंबर 2023 को वन्यजीव कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार पार्टी के से उन्हें पांच कोबरा समेत नौ सांप बरामद हुए थे जबकि सांप का जहर भी जब्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications