KK No More: केके कौन हैं? पूछने वाली बंगाली गायक को मांगनी पड़ी माफी, जानिए पूरा मामला

बंगाली गायक रूपांकर बागची ने हाल ही में सिंगर केके को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी दी थी। जिसके लिए उन्होंने अब माफी मांगी है।

मुंबई, 4 जून: मंगलवार 31 मई को बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके का निधन हो गया। जिससे सिनेमा काफी दुखी है। अब उनके निधन से कुछ घंटे पहले लोकप्रिय बंगाली गायक रूपांकर बागची ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने केके को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। बाद में रूपांकर बागची अपनी इस वीडियो को डिलीट कर दिया।

Singer KK

रूपांकर बागची को मिली धमकी
बता दें कि, रूपांकर बागची ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक लाइव वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने केके पर निशाना साधा था। वीडियो शेयर करने के बाद अचानक खबर आई कि, केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिसके बाद उन्हें इस वीडियो के लिए ट्रोल किया गया। रूपांकर बागची ने अब इस वीडियो को डिलीट कर दिया है क्योंकि उन्होंने दावा किया है कि, अब उन्हें तरह-तरह की धमकी मिल रही है।

रूपांचर बागची ने मांगी माफी
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूपांकर बागची ने कहा कि, केके के परिवार, मुंबई के लोगों और उनके प्रशंसकों, कोलकाता और पूरे देश में उन्हें प्यार करने वाले लोगों के लिए मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं। मुझे इसके लिए खेद है क्योंकि मैं फेसबुक को लाइव कर रहा था जिससे वर्तमान स्थिति पैदा हो गई। मैंने तब से फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया है लेकिन हमले जारी हैं।"

रूपांचर बागची का बड़ा बयान
उन्होंने आगे कहा कि, "मुझे सोशल मीडिया पर फोन और बाहर शारीरिक धमकियां मिल रही हैं और यहां तक ​​कि मेरी जान को भी खतरा है। मेरी टिप्पणियों को विशेष रूप से KK को लेकर नहीं थी, क्योंकि मृतक गायक KK के साथ उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। मैं ईमानदारी से चाहता हूं कि भगवान KK को शांति प्रदान करें"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+