अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर ट्विटर पर क्यों मांगी माफी, लोगों ने कही ऐसी बात, जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Apology: अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर हाल ही में एक ट्वीट किया था। इसके बाद बिग बी को इस ट्वीट को लेकर लोगों से माफी मांगनी पड़ गई।

amitabh bachchan

Amitabh Bachchan Apology: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14' अब ऑफ एयर हो चुका है। इसकी जगह अब 'मास्टर शेफ' शुरू हो चुका है। लेकिन केबीसी 14 के खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल बिग बी अपने एक ट्वीट की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। अपने इस ट्वीट के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें सोशल ट्विटर पर लोगों से माफी मांगनी पड़ी।

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर हाल ही में एक ट्वीट किया था। पर उन्हें बाद में एहसास हुआ कि उस ट्वीट का नंबर उनसे गलत हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे एक 'भयानक गलती' बताया है। बिग बी ने ट्वीट कर लिखा है- T 4515- एक डरावनी गलती। मेरे सभी T नंबर पिछले सही नंबर से गलत हो गए हैं। सही जो है वो है T 4514। इसके बाद सब गलत है। T 5424, 5425, 5426, 4527, 5428, 5429, 5430, सब गलत है। होना जो चाहिए वो है- T4515, 4516, 4517, 4518, 4519 4520, 4521।

ट्विटर पर हाथ जोड़कर कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने इस पोस्ट में हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लोगों से माफी मांगी है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उनके ट्वीट्स की नंबरिंग में गलती हुई है। इसके पहले भी उनसे कई बार ऐसा हुआ है और वह उसको पब्लिकली एक्सेप्ट भी करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी इस गलती के लिए लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी हैं।

फैंस ने की बिग बी की तारीफ

वहीं बिग बी के फैंस उनके इस व्यवहार के लिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्टार को माफी मांगने में कोई शर्म महसूस नहीं होती। यही वजह है कि बिग बी आज सफलताओं के आसमान को छू रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इस बात के लिए उनका मजाक भी उड़ाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट

एक सोशल मीडिया यूजर ने बिग भी के लिए लिखा है- अमिताभ बच्चन नंबर से ऑब्सेस्ड हो गए हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैं तो लंबे समय से ट्विटर का इस्तेमाल कर रहा हूं लेकिन आज तक ये नंबर का कॉन्सेप्ट मैं नहीं समझ पाया हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- पता नहीं बिग बी गलत नंबर्स को लेकर इतने परेशान क्यों हो जाते हैं।

लोगों ने अमिताभ बच्चन की ली चुटकी

लोगों ने अमिताभ बच्चन की ली चुटकी

सोशल मीडिया पर बिग बी के इस माफी मांगने वाले ट्वीट को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। एक शख्स ने अमिताभ बच्चन के लिए लिखा है- इन्होंने अभी भी अपनी एक बड़ी गलती नहीं मानी जब शाहरुख खान ने कभी खुशी कभी गम में शादी कर ली थी। एक यूजर ने तो अमिताभ बच्चन की चुटकी लेते हुए उनको नया अकाउंट बनाने की नसीहत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+