कभी कपल गोल्स देते थे शालीन और दलजीत कौर, फिर अचानक क्यों हुआ तलाक? क्या सास की वजह से उजड़ा घर या फिर....

फेमस एक्ट्रेस दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ अब मुद्दा बनकर रह गई है। एक्ट्रेस ने खुशी खुशी दूसरी शादी की थी। उन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत एक नए सिरे से की थी मगर जल्दी ही चीजें एकदम उल्टी हो गईं। हाल ही में दलजीत कौर ने अपने दूसरे पति के काले चिट्ठे खोले हैं। दलजीत का इससे पहले शालीन भनोट संग तलाक भी सुर्खियों में रहा था। ऐसे में चलिये जानते हैं को दोनों ने आखिर क्यों अपनी राहें अलग कर ली थीं।

बता दें कि पिछले साल मार्च के महीने में दलजीत कौर ने केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। इस उम्मीद में कि ये उनकी जिंदगी की एक अच्छी और नई शुरुआत होगी। मगर शादी के दस महीने के बाद ही वे इंडिया लौट आई हैं। दलजीत के पोस्ट देखकर लगता है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है। इससे पहले शालीन संग भी दलजीत ने जब अपनी राहे अलग की थीं तो ये काफी बड़ा मुद्दा बन गया था।

Daljeet Kaur

दलजीत कौर और शालीन भनोट का रिलेशनशिप फैंस के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं था। लंबे वक्त तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों टीवी शो में एक दूसरे से मिले थे। दोस्ती से रिश्ता प्यार में बदला और फिर कपल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

शादी के तीन साल के बाद दलजीत ने बेटे को जन्म दिया। मगर बेटे के पैदा होने के बाद दोनों के बीच दूरिया कम होने की बजाय बढ़ती ही चली गई। दलजीत ने शालीन भनोट और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। दोनों के रिश्ते बहुत ही ज्यादा खराब हो चुके थे। ऐसे में साल 2015 में दोनों ने अपनी 6 साल की शादी तोड़ दी।

जब दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था तो टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में दलजीत ने बताया था कि ये खबरें पूरी तरह से सच हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे शालीन की मां ने शादी के बाद उनसे बात करना ही बंद कर दिया था। वो शादी में मिले गिफ्ट्स से खुश नहीं थीं। दलजीत ने कहा कि हमारी शादी के दूसरे दिन से ही दिक्कतें शुरू हो गई थीं।

मेरी सास ने मुझसे बात करना छोड़ दिया था क्योंकि वो शादी में मिले गिफ्ट्स से खुश नहीं थीं। स्टेटस की बात करें तो हमारे परिवार बिल्कुल अलग थे और उन्हें ये बात अच्छे से पता थी। मेरे पापा की तीन बेटियां थीं और वो उनकी उम्मीदों के हिसाब से गिफ्ट्स अफॉर्ड नहीं कर सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+