आखिर क्यों Ayushmann Khurrana ने गाने लिखना किया बंद? एक्टर ने बताई ये वजह

फिल्म 'अनेक' के प्रमोशन के लिए एक्टर आयुष्मान खुराना द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि, आखिर उन्होंने गाने लिखना क्यों छोड़ दिया।

मुंबई, 22 मई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक अच्छे एक्टर के साथ अच्छे गायक भी हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने कंपोज किए जिसको उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया। लेकिन कुछ समय से एक्टर ने गाने लिखने बंद कर दिया। अब एक्टर ने इस पर खुलकर बातचीत की। दरअसल, फिल्म अनेक के प्रमोशन के लिए एक्टर द कपिल शर्मा शो पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा कि उन्होंने गाने लिखना क्यों छोड़ दिया तो एक्टर ने इसका कारण बताया।

आयुष्मान खुराना ने गाने लिखना क्यों छोड़ा?

आयुष्मान खुराना ने गाने लिखना क्यों छोड़ा?

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अनेक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए हाल ही में वह कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने शो में कई सारी बातें की। जब आयुष्मान खुराना से पूछा गया कि, उन्होंने अब गाने लिखना क्यों छोड़ दिया? तो उन्होंने इस पर कई हैरान कर देने वाले जवाब दिए।

आयुष्मान ने दिया ये जवाब

आयुष्मान ने दिया ये जवाब

बता दें कि फिल्म अनेक के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना एक्ट्रेल एंड्रिया केविचुसा और निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आखिर उन्होंने गाने लिखना क्यों बंद कर दिया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, "मेरे सभी गाने मेरे कॉलेज के वर्षों के दौरान बनाए गए थे चाहे वह 'पानी दा रंग', 'सद्दी गली', 'मिट्टी दी खुशबू' हो। ये मैंने मेरे दोस्त रोचक के साथ रचना की।"

'अब हमारे पास इतना समय नहीं है'

'अब हमारे पास इतना समय नहीं है'

आयुष्मान खुराना आगे कहा कि, "ये गीत तब लिखे गए थे जब मैं कॉलेज में था और अब रिलीज हो रहे हैं। उस वक्त मैं कॉलेज में थिएटर कर रहा था, हम अपनी लाइनें लिखते थे हमारी थिएटर के लिए अपनी कहानियां भी लेकिन अब हमारे पास इतना समय नहीं है।"

फिल्म अनेक इस दिन होगी रिलीज

फिल्म अनेक इस दिन होगी रिलीज

आपको बता दें कि, आयुष्मान खुराना ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे गायक भी हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में कई सुपरहिट गाने कंपोज किए हैं जिसे जनता ने काफी पसंद किया। इसके अलावा बात करें उनकी सुपरहिट फिल्मों की तो वह हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ अलग ही लाते हैं। फिल्म अनेक में वह पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 27 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+