द कपिल शर्मा शो में सिद्धू की वापसी को लेकर अर्चना पूरन सिंह को अभी भी क्‍यों लग रहा डर!

मुंबई, 28 सितंबर। सोनी टीवी के पॉपुलर द कपिल शर्मा शो में कॉमेडियन कपिल आए दिन अपने शो में शो की जज अर्चना पूरन सिंह की सिद्धू की वापसी को लेकर खिचाई करते रहते है। अर्चना पूरन सिंह ने द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका को संभाला है, लेकिन रिप्‍लेसमेंट अभी भी शो पर चल रहा है।

नेहा कक्‍कड़ ने जज की कुर्सी को लेकर बोली ये बात

नेहा कक्‍कड़ ने जज की कुर्सी को लेकर बोली ये बात

दरअसल, सोनी टीवी शो के एक हालिया एपिसोड में, नेहा कक्कड़ से उनकी बहन सोनू कक्कड़ के बारे में एक सवाल पूछा। कपिल ने पूछा कि आप इंडियन आइडल छोड़ कर गई तो अपनी कुर्सी पर अपनी बहन को रिप्लेस कर गई। इसके जवाब में नेहा ने कहा जब कुर्सी छोड के जाओ ना, तो अपने ही बंदे को छोड़ कर जाना चाहिए।

नेहा कक्‍कड़ ने कहा क्यूं अर्चना मैम

नेहा कक्‍कड़ ने कहा क्यूं अर्चना मैम

इसके बाद नेहा कक्‍कड़ ने कहा क्यूं, अर्चना मैम जब आप कुर्सी छोड़ते हैं, तो आपको हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपकी जगह कोई आपका ही हो। क्या यह सही नहीं है। बता दें सिद्धू की जगह फिर से अर्चना के पास वापस लाया गया था।

अर्चना ने बोली सिद्धू को लेकर बोली ये बात

अर्चना ने बोली सिद्धू को लेकर बोली ये बात

अर्चना ने जवाब दिया कि सिद्धू ने इसका पालन किया होता तो वह कॉमेडी शो में कुर्सी नहीं छोड़ते। अर्चना ने यह भी खुलासा किया कि सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्हें बहुत सारे बधाई संदेश मिले क्योंकि लोगों ने कहा कि सिद्धू अब अध्‍यक्ष बन चुके है तो अर्चना लंबे समय तक शो रह सकती हैं। हालांकि सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

"कांटा लगा" के प्रमोशन के विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे

बता दें द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने अपने नवीनतम गीत "कांटा लगा" के प्रमोशन के विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ इंडियन आइडल 12 के फाइनलिस्ट पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल टौरो और शनमुख प्रिया शामिल हुए। इससे पहले दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ भी इस पिछले वीकेंड द कपिल शर्मा शो में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+