अमिताभ बच्चन को क्यों कर रहे हैं ऐसे पोस्ट? झल्लाए लोग, उड़ाया मजाक, कहा- जया जी से पूछ लिया करें
Amitabh Bachchan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन अपने अजीबोगरीब पोस्ट की वजह से खबरों में छाए हुए हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि 82 साल के अमिताभ बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल जिंदगी का हर अपडेट लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन के 'अजीबोगरीब' पोस्ट ने मचाया हंगामा
हालांकि पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन के 'अजीबोगरीब' पोस्ट ने हंगामा मचा रखा है। ये सब तब शुरू हुआ, जब गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इस समय बिग बी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट तो किया था लेकिन सिर्फ नंबर लिख रख दिया था। उन्होंने शब्दों में कुछ नहीं लिखा था।
बिग बी ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा- 'कुछ भी'
-इसके बाद जब गत 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ, तब 24 घंटे बाद उन्होंने इस घटना को लेकर दुख जताया था। इसके चलते भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि तब से वह अपने एक्स हैंडल पर एक-एक शब्द लिख रहे हैं। अब उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है- 'कुछ भी'। यूजर्स उनके इस पोस्ट का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
-जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने 16 जून 2025 देर रात करीब 1 बजकर 17 मिनट पर अपने एक्स हैंडल पर पर लिखा, 'कुछ भी!' इसे देखकर कई यूजर्स का पारा हाई हो गया है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ तो उनकी फिरकी भी ले रहे हैं।
अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख झल्ला उठे लोग
-लोग अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देखकर झल्ला उठे हैं। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- आखिर क्या मजबूरी है जो ऐसे पोस्ट कर रहे हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- एक्स पर कुछ भी लिखने से पहले जया जी को व्हाट्सऐप किया कीजिए। उनकी अनुमति जरूरी है। एक यूजर ने लिखा है- आप सोते नहीं हैं क्या?
-वहीं कई लोग तो Grok से पूछ रहे हैं कि बिग बी के ट्वीट का मतलब बताओ। वहीं ग्रोक ने जवाब दिया है कि हो सकता है कि वो ट्रोलर्स को करारा जवाब दे रहे हों। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने गत 15 जून 2025 को अपने एक्स हैंडल पर लिखा था- घोर अंधेरा। इससे पहले गत 12 जून 2025 को उन्होंने लिखा था- 'देखना!' वहीं 10 जून 2025 को बिग बी ने इंग्लिश में लिखा था- 'Thats it'। उनके ये वन वर्ड वाले पोस्ट आजकल यूजर्स को समझ में नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications