अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी FIR दर्ज होने के 8 दिन बाद क्यों हुई? क्या हुआ था इस बीच? जानें सच्चाई

Allu Arjun News: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक तरफ जहां उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं एक्टर को गत 13 दसंबर 2024 (शुक्रवार) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल एक्टर को जमानत मिल गई है।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से मचा हंगामा
आपको बता दें कि हैदराबाद टास्क फोर्स ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से अरेस्ट कर लिया था। एक्टर को पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लेकर गए थे। ये खबर मिलते ही देश भर में मौजूद अल्लू अर्जुन के फैंस परेशान हो गए थे। वहीं साउथ इंडस्ट्री में भी हंगामा मच गया था।

Allu Arjun Arrest

हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को किया था गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' के रिलीज के एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर 2024 को हुई पेड स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थियेटर में मची भगदड़ से जुड़ी पूछताछ के लिए की थी। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि एक्टर की गिरफ्तारी इतनी लेट क्यों हुई।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी में क्यों हुआ लेट
सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा है कि आखिर अल्लू अर्जुन को क्यों गिरफ्तार किया गया और अगर उनकी सच में गलती है तो इतना लेट गिरफ्तारी क्यों हुई। आपको बता दें कि फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होने के दिन यानी 5 दिसंबर 2024 को ही संध्या थिएटर में हुए भगदड़ के मामले में केस दर्ज हो गया था।

मृत महिला के पति ने अल्लू अर्जुन पर लगाया था आरोप
थिएटर में हुए इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये घटना फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज होने के एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर 2024 की रात को हुई थी। पुलिस की मानें तो मामले की जांच में काफी समय लग गया और इसी के चलते देर से गिरफ्तारी हुई है। मृतक महिला के पति ने अल्लू अर्जुन पर आरोप लगाया था कि उन्हीं की लापरवाही की वजह से भगदड़ मची और उनकी पत्नी की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए एक्टर को अरेस्ट कर लिया है।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ हुई थी एफआईआर
इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले पर अल्लू अर्जुन ने खुद अपना रिएक्शन दिया था। अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो शेयर कर मृत महिला के परिवार को सपोर्ट करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि इस घटना से उनका दिल बुरी तरह से टूट गया है। अल्लू अर्जुन ने कहा था कि वह मृत महिला के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। साथ ही इलाज और दवाइयों का सारा खर्च भी उठाएंगे।

थिएटर की भगदड़ में हुई थी महिला की मौत
आपको बता दें कि 35 वर्षीय रेवती अपने पति और दोनों बच्चों के साथ संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' देखने के लिए पहुंची थीं। अचानक ही वहां फिल्म के लीड हीरो अल्लू अर्जुन भी पहुंच गए थे। एक्टर को देख फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी और थिएटर में भगदड़ मच गई थी। कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए थे जबकि इस हादसे में रेवती की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+