आलिया भट्ट ने अपनी शादी में लहंगा छोड़ क्यों पहनी थी साड़ी? सामने आई ये बड़ी सच्चाई
Alia Bhatt On Her Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी राहा कपूर को अपना समय देती नजर आ रही हैं। वहीं आलिया के पति एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 'एनिमल' का टीजर लोगों को खूब पसंद आया है। लोग आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग की भी तारीफ करते नहीं थकते हैं। आपको बता दें कि आलिया अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी पूरा टाइम देती हैं। फिलहाल आलिया भट्ट ने अपनी शादी और उस बिग इवेंट पर पहनी साड़ी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
अप्रैल 2022 में हुई थई आलिया-रणबीर की शादी
आपको बता दें कि अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी और उसके बाद वह नवंबर 2022 में एक प्यारी सी बेटी राहा की मां भी बन चुकी हैं। आलिया हमेशा से अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं अपनी शादी में एक्ट्रेस ने दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह भारी लहंगा पहनने की बजाय साड़ी पहनकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। आलिया ने अब इस बारे में खुलासा किया है कि उन्होंने आखिर अपने बिग डे के दिन साड़ी ही क्यों पहनी थी।

आलिया भट्ट ने अपनी शादी में क्यों पहनी थी साड़ी
आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में अपने मुंबई स्थित घर पर एक इंटीमेट फंक्शन में अपने बॉयफ्रेंड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। हाल ही में आलिया ने वोग को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने अपनी शादी में भारी लहंगे की जगह साड़ी ही क्यों पहनी थी। इस बारे में आलिया ने कहा- मुझे साड़ी पसंद है। ये दुनिया का सबसे कंफर्टेबल आउटफिट है। यही वजह है कि मैंने अपनी शादी में लहंगा नहीं, बल्कि साड़ी पहनी थी। भारी लहंगा आपको पेरशान कर देता है जबकि साड़ी में आप आराम से रह सकते हो।
सब्यसाची की डिजाइन की हुई आइवरी साड़ी
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने अपनी शादी के दिन बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने दुपट्टा पेयर किया था। गोल्डन डिटेल्स वाली आइवरी साड़ी में आलिया नई दुल्हन बनकर बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने हैवी कुंदन ज्वैलरी पहनी थी लेकिन मेकअप को बहुत ही सिंपल रखा था। उन्होंने मेहंदी के लिए भी हैवी डिजाइन छोड़ सिंपल पैटर्न फॉलो किया था।
आलिया ने कहा- महिलाओं को अपनी पसंद से कपड़े पहनने चाहिए
आलिया भट्ट ने महिलाओं के फैशन को लेकर कहा- आपको अपने उस साइड को सेलिब्रेट करना चाहिए जो आपको लगता है कि उस मोमेंट में लीडिंग है। चाहे वह साड़ी हो, एक सुपर आसान स्ट्रीट-स्टाइल वाइब हो या एक ओवर-द-टॉप गाउन। मेरा मानना है कि एक महिला होने की खूबसूरती ये है कि आप हर समय अलग-अलग तरह के कपड़े पहन सकती हैं। मैं पैंट-सूट पहन सकती हूं। मैं गाउन पहन सकती हूं। मुझे जो अच्छा लगता है, मैं वही पहनती हूं।












Click it and Unblock the Notifications