'मेरी जिंदगी में सिर्फ 3 लोग मायने रखते हैं', ऐश्वर्या राय ने क्यों कही ऐसी बात? कौन हैं वो 3 लोग?
Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने गत 1 नवंबर 2024 को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। हालांकि इस मौके पर ऐश्वर्या राय के साथ उनके ससुराल वाले मौजूद नहीं थे। यहां तक कि पति अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या राय के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की।
शादी के बाद ससुराल में ऐश्वर्या राय का पहला बर्थडे
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन से शादी होने के बाद ऐश्वर्या राय ने बताया था कि कैसे सुसराल में उनका जन्मदिन मनाया जाता है। ऐश्वर्या राय ने खुद बताया था कि शादी के बाद जब पहली बार बच्चन परिवार ने उनका बर्थडे मनाया था तो वह जश्न देखकर हैरान हो गई थीं।

साल 2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
ऐश्वर्या राय ने कहा था कि उनके लिए शादी के बाद ससुराल में उनका पहला बर्थडे बहुत ही खास हो गया था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी की थी। वहीं साल 2011 में दोनों एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के पैरेंट्स बने थे।
आगरा के ताज महल में मनाया गया था बर्थडे
ऐश्वर्या राय ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि साल 2007 में शादी के बाद उनका पहला बर्थडे बच्चन परिवार ने आगरा के ताज महल में मनाया था। इसे मौके पर पति अभिषेक बच्चन के साथ सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। उस साल ऐश्वर्या ने अपना 34वां बर्थडे मनाया था।
ससुराल वालों ने ऐसे मनाया था जन्मदिन
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि उनके जन्मदिन के समय पति अभिषेक बच्चन एक ऐड शूट के लिए आगरा में मौजूद थे। ऐसे में वह अपने सास-ससुर के साथ आगरा पहुंच गई थीं। ऐश्वर्या ने कहा था- अभिषेक आगरा में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। मैंने अपनी सास जया बच्चन के साथ आगरा जाने का प्लान बनाया था। फिर पापा अमिताभ बच्चन भी हमारे साथ आगरा जाने की प्लानिंग में जुड़ गए।
'ताज महल के पास एक परफेक्ट बर्थडे था'
ऐश्वर्या राय ने कहा था- ऐसे में शादी के बाद मेरा पहला बर्थडे बहुत खास हो गया था। ताज महल के पास ये एक परफेक्ट बर्थडे था। वहां काफी भीड़ थी लेकिन हमे कोई परेशानी नहीं हुई थी और बर्थडे का जश्न काफी अच्छे से मनाया गया था।
'तीन लोग मेरे लिए खूब मायने रखते हैं'
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा था- मेरा बर्थडे उन तीन लोगों ने खास बना दिया था। सासु मां, पापा और पति ने मिलकर बहुत ही अच्छा जन्मदिन मनाया था। मेरे जन्मदिन पर ये तीनों लोग मेरे पास थे और तीनों ही मेरे लिए खूब मायने रखते हैं। मेरा जीवन पूरा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications