क्यों अधूरी रह गई थी ऐश्वर्या राय की पहली मोहब्बत? एक्ट्रेस ने दिया था धोखा या पैसों से जुड़ा था सारा मामला?

Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में बच्चन परिवार के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से धूमधाम से शादी कर ली थी। लेकिन क्या आपको पता है कि अभिषेक की दुल्हन बनने से पहले उनका नाम कर् मर्दों के साथ जुड़ा था।

ऐश्वर्या राय की लव लाइफ
अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय की जिंदगी में एक पुरुषों ने एंट्री मारी थी। ऐश्वर्या राय अपने काम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती थीं। उनके अफेयर के चर्चे आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री तक में फैले हुए थे।

Aishwarya Rai

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ डेटिंग

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर्स सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। सलमान खान के साथ तो उनकी लव स्टोरी का बहुत ही दर्दनाक अंत हुआ था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता

कहा जाता है कि सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय सीरियस रिलेशनशिप में थीं। हालांकि उनकी ये प्रेम कहानी दर्द से भरी हुई थी। सलमान खान से अपना रिश्ता खत्म करने के बाद कुछ समय तक ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। हालांकि बाद में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया था।

ऐश्वर्या राय का पहला प्यार

आपको बता दें कि सलमान खान से पहले भी ऐश्वर्या राय का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस को सबसे पहले अपने एक दोस्त से प्यार हुआ था जो कि मॉडलिंग के दिनों से उनके साथ थे। ऐश्वर्या उस खास शख्स के प्यार में पागल थीं, जिसके बारे में लोगों को कुछ खास पता नहीं है।

ऐश्वर्या राय का मॉडलिंग करियर और बॉलीवुड में एंट्री

-जानकारी के अनुसार बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले ऐश्वर्या राय एक मॉडल के रूप में काम करती थीं। उस समय ऐश्वर्या राय अपने दोस्त राजीव मूलचंदानी के प्यार में दीवानी थीं। मॉडलिंग के दौरान ऐश्वर्या और राजीव के बीच में दोस्ती हुई थी और दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की डिमांड बॉलीवुड में मॉडलिंग के दिनों से ही थी। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ कोक के एक विज्ञापन में नजर आई थीं और देखते ही देखते उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।

-वहीं साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से ही ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड से खूब ऑफर मिलने लगे थे और आखिरकार साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

कौन थे राजीव मूलचंदानी जिनके प्यार में पागल थीं ऐश्वर्या राय?

मॉडलिंग के दिनों में ऐश्वर्या राय को अपने दोस्त और को-मॉडल राजीव मूलचंदानी से प्यार हो गया था। उन दिनों राजीव मूलचंदानी पॉपुलर इंडियन सुपरमॉडल हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाद में उन्होंने फोटोग्राफी और प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा था। राजीव कई मॉडलिंग शोज, मैगजीन्स और कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं।

राजीव मूलचंदानी और ऐश्वर्या राय का क्यों हुआ था ब्रेकअप?

-कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने राजीव मूलचंदानी से कुछ फोटोशूट भी कराए थे। दोनों ने साथ में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था और देखते ही देखते ऐश्वर्या के सामने फिल्मों की लाइनें लग गई थीं।

-वहीं ऐश्वर्या राय ने अपनी सक्सेस को देखते हुए राजीव मूलचंदानी से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। कहा जाता है कि पैसे और बॉलीवुड में अपनी डिमांड को देखते हुए ऐश्वर्या राय ने राजीव के साथ ब्रेकअप करने का फैसला किया था।

-ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे। वह एक सक्सेसफुल हीरोइन बनना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने राजीव से दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझी थी। उनका मानना था कि राजीव के साथ रिश्ते में रहकर वह अपने फिल्मी करियर पर फोकस नहीं कर पाएंगी।

बच्चन परिवार की बहू बन गई हैं ऐश्वर्या राय

लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में अपनी चमकती किस्मत को देखकर ही राजीव से दूरी बना ली थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय ने राजीव को प्यार में धोखा दिया था। हालांकि आखिर में एक्ट्रेस ने बच्चन परिवार से अपना रिश्ता जोड़ लिया और अभिषेक बच्चन की पत्नी बन गईं। फिलहाल वह बच्चन परिवार की बहू हैं और एक 14 साल की बेटी आराध्या बच्चन की मां भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+