'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर की इस हरकत से गुस्सा हो गए हैं फिल्म मेकर्स, अब क्या हुआ विवाद
Adipurush Manoj Muntashir: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अभिनीत ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म के निर्माता लेखक मनोज मुंतशिर के उन इंटरव्यू से खुश नहीं हैं, जहां उन्होंने कुछ विवादास्पद बयान दिए थे।
आदिपुरुष की प्रोडक्शन कंपनी, टी-सीरीज, को करीब 25 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। इसी बीच मनोज मुंतशिर, जिनके साथ टी-सीरीज के अच्छे संबंध थे लेकिन अब उनके साथ अनबन होती दिख रही है।

प्रोडक्शन टीम द्वारा आयोजित अपने पहले कुछ इंटरव्यू में, 'तेरी मिट्टी' गीत के गीतकार मनोज मुंतशिर ने फिल्म की सुरक्षा के लिए वह सब कुछ कहा जो उन्हें कहने का निर्देश दिया गया था। अपने पहले कुछ इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष फिल्म का काफी बचाव किया।
लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने टी-सीरीज को बहुत परेशान कर दिया। बाद में मनोज मुंतशिर ने अपने दम पर कुछ इंटरव्यू मीडिया को दिए, जहां उन्होंने फिल्म के पात्रों और संवादों के बारे में कुछ विवादास्पद बयान दिए, जो फिल्म के निर्माताओं को पसंद नहीं आईं।
टी-सीरीज का मानना है कि अगर मनोज मुंतशिर ने ऐसे बयान नहीं दिए होते तो पहले तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन इतनी तेजी से नहीं गिरती। टी-सीरीज का मानना है कि फिल्म का कलेक्शन और बढ़ सकता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-सीरीज और मनोज के रिश्ते इतने खराब हो गए हैं कि ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों भविष्य में कभी एक साथ काम नहीं करेंगे।
500 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनी, आदिपुरुष ने कथित तौर पर दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसने निर्माताओं को हिलाकर रख दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक अगर टी-सीरीज ने सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स नहीं बेचे होते तो घाटा और भी अधिक हो सकता था। टी-सीरीज इस स्थिति से हिल गई है और उसने अभी तक यह विश्लेषण करने के लिए कोई बैठक नहीं की है कि जनता को इस फिल्म में क्या गलत लगा और फिल्म में कहां कमी थी।












Click it and Unblock the Notifications