कौन थीं कंचना-3 की एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा जावी, जिनकी मौत की गुत्थी में उलझी गोवा पुलिस

घर के किचन में मिली कौन एलेक्जेंड्रा जावी की लाश, गोवा में रह रही थी कंचना-3 की ये एक्ट्रेस

पणजी, 24 अगस्त: फिल्म कंचना-3 में एक्टिंग कर चुकीं रूस की एक्ट्रेस और मॉडल एलेक्जेंड्रा जावी गोवा के अपने घर में मृत पाई गई हैं। शुक्रवार को उत्तरी गोवा के सिओलिम में जावी अपने प्लैट के किचन में पंखे से लटकी मिलीं। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन फिलहाल मामला आत्महत्या का ही माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ते इन दिनों ठीक नहीं थे। वहीं दो साल पहले एक यौन उत्पीड़न का मामला भी जावी ने एक फोटोग्राफर के खिलाफ कराया था।

रूस से आकर साउथ की फिल्मों में किया काम

रूस से आकर साउथ की फिल्मों में किया काम

24 साल की एलेक्जेंड्रा जावी ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। रूस से वो भारत आईं और यहां उन्होंने साउथ की हिट फिल्म कंचना-3 में रोजी का किरदार निभाया जो कि एक बदला लेने वाला भूत होता है। इस रोल से उनको काफी पहचान मिली। इसके अलावा जावी निर्देशक-अभिनेता राघव लॉरेंस के साथ कधल ओरु विझियिल सॉन्ग में भी दिखी थीं।

गोवा को बनाया था ठिकाना

गोवा को बनाया था ठिकाना

एलेक्जेंड्रा जावी ने भारत में गोवा को अपना ठिकाना बनाया था, जहां वो एक किराए के फ्लैट में ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रही थीं। जहां हालिया दिनों में उनकी जिंदगी में सब ठीक नहीं चल रहा था। ब्वॉयफ्रेंड के साथ भी उनके झगड़े की बात सामने आई है। जिसको लेकर जावी काफी समय से मानसिक तौर से परेशान थीं। वहीं उनको चेन्नई के रहने वाले एक फोटोग्राफर ने भी दो साल पहले परेशान किया था। जावी ने 2019 में फोटोग्राफर पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद चेन्नई पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

पोस्टमार्ट के लिए रूसी एबैसी से मंजूरी का इंतजार

पोस्टमार्ट के लिए रूसी एबैसी से मंजूरी का इंतजार

जावी के पोस्टमार्टम के लिए उनके देश यानी रूस के दूतावास से मंजूरी मिलना जरूरी है। ऐसे में गोवा पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए रूसी एंबैसी से संपर्क किया है। रूसी वाणिज्य दूतावास की ओर से कहा गया है कि ऐक्ट्रेस के परिवार के प्रतिनिधि की सहमति के बाद ही ऐक्ट्रेस का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गोवा पुलिस फिलहाल तो इस मामले को आत्महत्या के तौर पर ही देख रही है लेकिन सुसाइड नोट ना मिलने और अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ना होने की वजह से पुलिस कुछ नहीं कह पा रही है। गोवा पुलिस आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+