Who was Diego Borella? 'एमिली इन पेरिस" के असिस्टेंट डॉयरेक्टर की सेट पर गिरकर हुई मौत
Who was Diego Borella: नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज़ 'एमिली इन पेरिस' के असिस्टेंट डॉयरेक्टर डिएगो बोरेला का वेनिस में सेट पर निधन हो गया है। 47 वर्षीय बोरेला 5th सीज़न की शूटिंग के दौरान सेट पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 21 अगस्त की रात की है। बोरेला वेनिस के होटल डेनिएली में सीज़न के अंतिम एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान, रात लगभग साढ़े आठ बजे अचानक वो सेट पर गिर गए। सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने आनन-फानन में शेा के सेट पर ही इमरजेंंसी ट्रीटमेंट उपलब्ध करवाया।

वेनिस मेडिकल ट्र्रीटमेंट ने बाद में पुष्टि की कि एम्बुलेंस शाम 6:42 बजे पहुंची थी। अधिकारियों ने बताया कि चिकित्साकर्मियों ने बोरेला को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं। उन्हें लगभग 7:30 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

बोरेला के निधन के बाद 'एमिली इन पेरिस' के 5TH सीज़न की शूटिंग रोक दी गई है, इस शो की शूटिंग 25 अगस्त को खत्म होने वाली थी, और बोरेला को लास्ट सीन को चेक करना था।
कौन थे डिएगो बोरेला?
डिएगो बोरेला का जन्म वेनिस में पैदा हुआ था और उन्होंने फिल्म व टेलीविज़न इंडस्ट्री में काम किया है। उनका करियर रोम, लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों तक फैला था, जिसके बाद वह इटली लौट आए।
हाल ही में, उन्होंने लेखन में भी अपनी ऊर्जा लगाई थी, जिसमें कविताएं, परियों की कहानियां और बच्चों के लिए कहानियाँ शामिल थीं। उनके सहयोगियों ने उन्हें एक सम्मानित और बहुमुखी व्यक्ति बताया, जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए भी अपने पर्सनल प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे।
'एमिली इन पेरिस' का 5th सीज़न कब होगा रिलीज?
'एमिली इन पेरिस' का 5th सीज़न 18 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाला है। इस नए सीज़न की कहानी पेरिस के अलावा इटली में भी फिल्माई गई है, जिसमें वेनिस और रोम प्रमुख स्थान हैं।
द इंडिपेंडेंट के अनुसार, यह सीज़न लिली कॉलिन्स द्वारा अभिनीत एमिली के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एजेन्सी ग्राटू के रोम कार्यालय की बागडोर संभालती है। इस सीज़न के निर्देशक का नाम अभी तक पुष्टि नहीं हुआ है, हालांकि पिछले एपिसोड्स का निर्देशन एंड्रयू फ्लेमिंग, एरिन एर्लिच और पीटर लॉयर ने किया था।
डैरेन स्टार द्वारा 2020 में निर्मित यह सीरीज़ उनकी पिछली सफल कृतियों जैसे 'सेक्स एंड द सिटी', 'मेलरोज़ प्लेस', और 'बेवर्ली हिल्स, 90210' की परंपरा को आगे बढ़ाती है।












Click it and Unblock the Notifications