बॉक्स ऑफिस में फजीहत होने के बाद केसरी 2 पर लगे डायलॉग चोरी के आरोप, जानिए कौन हैं याह्या बूटवाला?

kesari 2 Controversy: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म ने एक हफ्ते में मजह 50 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। फिल्म का बज भले ही रिलीज के पहले रहा हो। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म का पूरा बज खत्म हो गया। रविवार को छोड़ दें तो फिल्म की कमाई डबल डिजिट पर नहीं पहुंची।

इन्हीं सब फजीहत के बाद फिल्म पर एक और आरोप लग रहा है। ये आरोप डायलॉग चोरी का है। जिसे यूट्यूबर और स्टोरीटेलर याह्या बूटवाला ने लगाया है। क्या है पूरा मामला और कौन से डायलॉग पर ये आरोप है। विस्तार से हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

kesari 2 Controversy

पहले आपको बताते हैं किस डायलॉग पर ये विवाद छिड़ा है?
दरअसल, फिल्म में अनन्या पांडे का किरदार अक्षय के किरदार से कहता है, "दीवारों के ज्यादा पास जाओ ना, फुसफुसाने की आवजें आती हैं। जब दीवारें बात करती हैं , और आप चुप हो जाओ ना तो मन में क्या सवाल उठता है। ये सवाल उठता है कि दरअसल मरा कौन है?"

अब ये वीडियो देखिए, जिसे याह्या ने शेयर किया है

अब स्टोरीटेलर और यूट्यूबर याह्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जो 9 अप्रैल 2020 का है। इसमें वो जलियांवाला बाग की कहानी सुना रहे थे। वो कहते हैं, 'चलते-चलते मैं एक दीवार के पास पहुंचा। वहां गोलियों के निशान थे। वहां से फुसफुसाने की आवाज आ रही थी। जब दीवारें बात करती हैं, और आप चुप हो जाओ। तो मन में एक सवाल उठता है कि दरअसल मरा कौन है।'

साथ ही याह्या ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, तो मुझे 4 दिन पहले फिल्म केसरी 2 से एक क्लिप भेजी, जिसके संवादों के बारे में उन्हें लगा कि यह मेरी कविता से कॉपी किया गया है। जिसका शीर्षक जलियांवाला बाग है, जो 5 साल पहले अनइरेज पोएट्री नाम के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश हुई थी। यहां दो क्लिप हैं और ईमानदारी से कहूं तो, यह एक स्पष्ट कॉपी-पेस्ट है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने इसे छिपाने की भी कोशिश की है, मतलब फुसफुसाना जैसा शब्द भी उठाया है। हां, लोगो के ख्याल मिल सकते हैं, लोग इसी तरह सोच सकते हैं लेकिन किसी एक टॉपिक पर बिल्कुल एक जैसी लाइनें लिखना एक संयोग के अलावा कुछ भी नहीं है। लेखक के तौर पर, आप किसी साथी लेखक के साथ सबसे खराब काम यह कर सकते हैं कि आप उनके कंटेंट को उठा लें, बिना क्रेडिट दिए उसका बेशर्मी से इस्तेमाल करें। मुझे लगता है कि डायलॉग राइटर सुमित सक्सेना ने यहां यही किया है। अगर आपको कभी मेरे काम से लगाव हुआ है, तो कृपया करण जौहर, करण त्यागी, धर्मा प्रोडक्शन और अनन्या पांडे को टैग करें ताकि यह उन तक पहुंचे।

इस पूरे मामले में अभी तक केसरी 2 के डायलॉग राइटर सुमित सक्सेना, करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से किसी प्रकार को कोई बयान सामने नहीं आया है। मामले में कोई नया अपडेट आता है तो हम आपके साथ जरूर शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+