कौन है विक्रांत मैसी की पत्नी Sheetal Thakur? इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
Who Is Vikrant Massey Wife Sheetal Thakur: 12वीं फेल में धमाल मचाने के बाद विक्रांत मैसी इन दिनों फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की कहानी साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर बेस्ड है। फिल्म में विक्रांत की दमदार एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।
विक्रांत मैसी ने छोटे पर्दे से अपनी एक्टिंग की जर्नी शुरू की थी और आज वह ओटीटी के बड़े स्टार बन चुके हैं। 12वीं फेल को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। वहीं अगर एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अक्सर अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

कौन है विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर?
विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर का जन्म 13 नवंबर 1991 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुआ था। उन्हें हमेशा से मॉडलिंग करना बेहद पसंद था और कॉलेज के बाद से उन्हें कई मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। मॉडलिंग के साथ-साथ वह जॉब भी करती रहीं लेकिन बाद में उन्होंने मॉडलिंग को ही अपना करियर चुना।
शीतल ठाकुर ने कई टीवी एड्स में काम किया। जिसके बाद उन्होंने सीरियल और फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। साल 2016 में आई पंजाबी फिल्म 'बंबूकाट' से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'अपस्टार्ट', 'छप्पर फाड़ के' और 'बृजमोहन अमर रहे' जैसे कई वेब सीरीज में काम कर लोकप्रियता हासिल की।
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने एकता कपूर की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। लेकिन दोनों ने अपने इस रिश्ते को लंबे समय तक प्राइवेट रखा। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2019 में सगाई की और फिर 2022 में दोनों ने शादी कर ली। इस साल 7 फ़रवरी, 2024 को कपल ने बेटे वरदान का स्वागत किया था।












Click it and Unblock the Notifications