कौन हैं वीर पहारिया? जिनके साथ जुड़ा बॉलीवुड की इस हसीना का नाम, क्या सच में है अफेयर या फिर है कोई और कहानी?
Veer Pahariya: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आए युवा अभिनेता वीर पहारिया इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि वीर पहारिया इन दिनों बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
वीर पहारिया और तारा सुतारिया का अफेयर
खबर है कि वीर पहारिया बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के प्यार में गोते लगा रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि वीर पहारिया एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और अब वीर पहारिया का नाम तारा सुतारिया के साथ जोड़ा जा रहा है।

तारा सुतारिया का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा
आपको बता दें कि आदर जैन से अलग होने के बाद तारा सुतारिया का नाम कई नए शख्स के साथ जुड़ रहा है। पहले रैपर बादशाह के साथ तारा सुतारिया के लिंकअप रूमर्स सामने आए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम एक्टर अरुणोदय सिंह के साथ भी जोड़ा गया।
एकसाथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं तारा और वीर
-अब कहा जा रहा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया रिलेशनशिप में आ गए हैं। अचानक ही तारा का नाम वीर पहारिया के साथ जुड़ने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों आजकल एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। दोनों को मुंबई के बांद्रा इलाके के एक रेस्तरां में स्पॉट किया गया है।
-इसके अलावा इस साल वीर पहारिया और तारा सुतारिया को लैक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप पर साथ में वॉक करते हुए भी देखा गया था। फिलहाल अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है।
कौन हैं वीर पहारिया?
-वीर पहारिया एक युवा एक्टर हैं, जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई और दिल्ली के थिएटर्स, म्यूजिक और डांस से की थी। वीर पहारिया ने अमेरिका से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की है।
-वीर पहारिया देश के मशहूर बिजनेसमैन संजय पहारिया के बेटे और शिखर पहारिया के छोटे भाई हैं। वीर पहारिया ने अपने करियर की शुरुआत वायाकॉम 18 और टीवी18 के ज्वाइंट वेंचर से की थी। वीर ने साल 2024 में एक मशहूर साउंड इंजीनियर रेसुल पूकुट्टी के साथ काम किया था।
-इसके बाद वीर पहारिया ने साल 2018 में खुद की गेमिंग और मनोरंजन कंपनी 'Indiawyn' की स्थापना की थी। म्यूजिक बनाने के अलावा, वीर ने सिंगिंग और एक्टिंग में भी करियर बनाने का फैसला किया था। दिसंबर 2021 में वह बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आए थे।
-वीर पहारिया ने हिंदी पॉप म्यूजिक यूट्यूब चैनल के जरिये काफी सफलती हासिल की है। वह इस इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्देशक और गीतकार के रूप में पहचाने जाते हैं।
-वीर ने म्यूजिक में सफलता हासिल करने के बाद साल 2016 में मुंबई ड्यूटी-फ्री में एक सेल्स इंटर्न की तरह काम किया था। कॉर्पोरेट की दुनिया में अपना कदम रखने के बावजूद, वीर अपने जुनून के लिए मेहनत करते गए जो की कैमरा और लेखन के लिए था। वीर पहारिया फिल्म 'भेड़िया' के सहायक निर्देशक थे। वीर ने कई शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
वीर पहारिया का परिवार
वीर पहारिया देश के मशहूर बिजनेसमैन संजय पहारिया और स्मृति पहारिया के बेटे हैं। हालांकि उनके पैरेंट्स साल 2008 में ही एक दूसरे से अलग हो गए थे। वीर पहारिया के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दरअसल वीर और शिखर की मां स्मृति, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications