Veer Pahariya: अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड में डेब्यू, जानें कौन हैं वीर पहाड़िया

Actor Veer Pahariya Bollywood Debut: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' से वीर पहाड़िया फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। सोमवार 2 अक्टूबर को फिल्म 'स्काई फोर्स' का अक्षय कुमार ने अनाउंसमेंट किया।

फिल्म प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के समय में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले से जुड़ी है। इस फिल्म में एक्टर वीर पहाड़िया भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ऐसे में जानिए कौन हैं वीर पहाड़िया?

Actor Veer Pahariya

वीर पहाड़िया, मुंबई के एक कलाकार हैं, जिन्हें प्रदर्शन के प्रति आजीवन जुनून रहा है। उनका सफर मुंबई और दिल्ली में थिएटर, म्यूजिक और डांस से शुरू हुआ, जो बाद में अमेरिका में आगे की पढ़ाई करते हुए थिएटर स्टडी में बदल गया।

इसके बाद वीर लंदन चले गए, जहां उन्होंने एक गीतकार, संगीतकार, गायक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक हिंदी पॉप संगीत यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जो उस समय युवा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था।

Actor Veer Pahariya

वीर ने एक्टिंग और थिएटर वर्कशॉप, अलग-अलग तरह की चीजों को सीखने और ऑडिशन के जरिए अपने टैलेंट को निखारा है। इसी के साथ मैडॉक फिल्म्स के चीफ दिनेश विजान का ध्यान आकर्षित करते हुए, वह 'भेड़िया' में असिसटेंट डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए।

विजन के मार्गदर्शन में वीर पहाड़िया ने अपनी एक्टिंग और म्यूजिक टेलैंट को निखारा और एक ऑडिशन प्रोसेस के बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एरियल एक्शन थ्रिलर "स्काई फोर्स" में एक प्रमुख भूमिका हासिल की, जिससे उनके एक दशक लंबे सपना पूरे हुआ।

Actor Veer Pahariya

बता दें कि वीर पहाड़िया बी-टाउन में काफी चर्चित शख्स हैं। वो शिखर पहाड़िया के भाई हैं। इनके नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। ऐसे में अक्षय के साथ बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+