आखिर किससे शादी कर रहे हैं सनी देओल के बेटे करण देओल? फिल्म इंडस्ट्री से हैं कोसों दूर

सनी देओल के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके लाडले बेटे करण देओल ने परिवार वालों के बीच गुपचुप सगाई कर ली। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है सनी देओल की होने वाली बहू

Karan Deol

Who Is Karan Deol Girlfriend Drisha Acharya: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन उनके बेटे करण देओल उतना ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं। खबरों के मुताबिक, करण देओल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और उनकी शादी इस साल जून में होगी।

कौन है सनी देओल की होने वाली बहू?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण देओल ने अपने दादा-दादी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के मौके पर गुपचुप तरीके से सगाई की। हालांकि शादी को कम वक्त बचा है और पूरा परिवार जश्न में डूबा है। जिस तरह करण देओल लाइमलाइट से दूर रहते हैं वैसे ही उनकी मंगेतर का भी फिल्म इंडस्ट्री से कोई खास कनेक्शन नहीं रहा।

क्या करती हैं दृशा आचार्य?
जब से फैंस ने करण देओल की सगाई की खबर सुनी है तो हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकार करण देओल ने किसे अपने हमसफर के तौर पर चुना है। कुछ वेब पोर्टल ने दावा किया था कि, करण देओल होने वाली पत्नी का नाम दृशा रॉय है। लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक उनका नाम दृशा आचार्य बताया जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि, दृशा आचार्य आखिर कौन हैं और वह क्या करती हैं।

ट्रेवल एजेंसी में हैं मैनेजर
बता दें कि, यह वह द्रिशा नहीं हैं जो फिल्मकार विमल रॉय की पोती हैं। सूत्रों ने बताया है कि करण देओल की मंगेतर द्रिशा आचार्य दुबई में रहती हैं और वह एक ट्रेवल एजेंसी में मैनेजर हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि वह हाल ही में मुंबई आई थीं और इसी दौरान दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली।

वेडिंग वेन्यू भी हो गया फिक्स
सूत्रों के मुताबिक, दोनों मुंबई में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी ताज लैंड्स एंड, बांद्रा में होगी जो कि एक आलीशान संपत्ति है। देओल परिवार के करीबी ने बताया कि, 'शादी की डेट फाइनल हो गई है लेकिन क्लोज्ड लोगों को ही इस बारे में पता है। हालांकि, यह एक स्टार स्टडेड अफेयर होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+