कौन है Rahul Mody? जिस पर आया श्रद्धा कपूर का दिल, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
Who Is Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग तस्वीर शेयर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया।
श्रद्धा कपूर ने अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "दिल रख ले, नींद तो वापसी दे यार।" श्रद्धा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। जहां कुछ फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं वहीं अन्य फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर राहुल मोदी कौन है और उनका इंडस्ट्री से क्या कनेक्शन है।

कौन हैं राहुल मोदी?
बता दें कि, राहुल मोदी एक जाने-माने लेखक और सहायक निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में काम किया है। जिसमें श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी काम कर चुके हैं।
कैसे हुई राहुल और श्रद्धा की मुलाकात?
बता दें कि, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की पहली मुलाकात फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से आ रही थीं हालांकि एक्ट्रेस ने कभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। श्रद्धा और राहुल मोदी को कई बार साथ में पार्टी में भी देखा गया है।
श्रद्धा कपूर के अफेयर
राहुल से पहले श्रद्धा का नाम फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से जुड़ा था। हालांकि रोहन और श्रद्धा का 2022 में ब्रेकअप हो गया। रोहन से ब्रेकअप होने के बाद ही एक्ट्रेस राहुल मोदी के करीब आई थीं। इससे पहले श्रद्धा कपूर का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का श्रद्धा इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थीं लेकिन आदित्य शादी से मुकर रहे थे जिसके बाद उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications