कौन हैं एक्टर शरद कपूर जिन पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप? पूर्व मुख्यमंत्री की पोती से की है शादी
Sharad Kapoor: 90 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और हैंडसम लुक से लोगों को दीवाना बनाने वाले शरद कपूर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि एक 32 साल की महिला ने एक्टर शरद कपूर का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
शरद कपूर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला
वहीं मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर के खिलाफ 32 वर्षीय महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने उसे अपने घर बुलाया था। इस दौरान उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की और उसे जबरन गलत तरीके से छुआ भी।

लाइमलाइट से दूर हैं शरद कपूर
आपको बता दें कि शरद कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुके हैं। हालांकि शरद कपूर अधिकतर फिल्मों में नेगेटिव रोल में ही नजर आए हैं। लेकिन उनकी एक्टिंग की हमेशा तारीफ हुई है। फिर एक ऐसा समय आया जब वह लाइमलाइट से दूर होते चले गए।
शरद कपूर का बिगड़ता करियर ग्राफ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब शरद कपूर के करियर का ग्राफ नीचे की ओर गिरने लगा था और उनकी पॉपुलैरिटी कम होने लगी थी, तभी उन्होंने अपना मन बना लिया था कि उन्हें फिल्मों के अलावा अब कोई और काम शुरू कर देना चाहिए।
शरद कपूर एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन गए हैं
फिलहाल शरद कपूर एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन गए हैं। बंगलुरु, मुंबई और कोलकाता जैसे कई शहरों में शरद कपूर के रेस्तकरां मौजूद हैं। इसके अलावा वह जल्द ही देश के अन्य बड़े शहरों में भी अपने रेस्तरां की चेन खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं।
कोयल बसु से साल 2008 में की थी शादी
जानकारी के अनुसार शरद कपूर ने साल 2008 में अपनी लेडी लव कोयल बसु से शादी कर ली थी। कोयल बसु पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती हैं। शरद कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। शरद कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जोश' में काम कर चुके हैं।
28 साल तक इंडस्ट्री में किया था काम
48 साल के शरद कपूर ने अपनी लाइफ के 28 साल इस इंडस्ट्री में काम किया है। वह बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ साउथ और बांग्ला मूवीज में भी नजर आ चुके हैं। शरद कपूर मुख्य रूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शरद बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और जब वह बड़े हुए तो अपने पिता को अपनी इच्छा जाहिर की और फिर एक्टर बनने के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गए थे।
1995 में टेलीविजन से शुरू किया था काम
जब शारद कपूर मुंबई आए थे उन्हें पहले काफी संघर्ष करना पड़ा था। वह एक छोटा रोल पाने के लिए भी तरस रहे थे। आखिरकार उन्हें साल 1995 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'स्वाभिमान' में काम करने का मौका मिला था। इस सीरियल में उनकी एक्टिंद देखकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट काफी इंप्रेस हुए थे और उनको अपनी फिल्म ''तमन्ना में काम करने का मौका दिया था।












Click it and Unblock the Notifications