कौन हैं Seema Singh, जिनकी बेटी के संगीत सेरेमनी में पहुंचे फिल्मी सितारे? कभी खरीदा था करोड़ों का पेंटहाउस
Who Is Seema Singh: सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों पर आजकल एक नाम सुर्खियां बना हुआ है और वो है सीमा सिंह का, दरअसल हाल ही में उनकी बेटी मेघना सिंह के संगीत समारोह में आधे से ज्यादा बॉलीवुड पहुंचा था। करण जौहर शाहिद कपूर, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी, आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े नाम इस मैरिज फंक्शन का हिस्सा बने थे, जिनके वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहे हैं।
जिसके बाद से लोगों के अंदर ये उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर ये मोहतरमा हैं कौन? वो सोच रहे हैं कि ये तो फिल्मी दुनिया से नहीं हैं फिर इनकी बेटी के संगीत फंक्शन में फिल्मी दुनिया के नामचीन लोगों ने शिरकत कैसे कर ली है, क्या ये किसी फिल्मी हस्ती की रिश्तेदार हैं?

कौन हैं Seema Singh?
खैर आप लोगों की जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए यहां आपको बताते हैं सीमा सिंह के बारे में विस्तार से, दरअसल सीमा सिंह किसी ग्लैमर फील्ड से नहीं बल्कि दवा इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वो मशहूर अल्केम लैबोरेट्रीज कंपनी की प्रमोटर मृतुंजय कुमार सिंह की पत्नी हैं, एक अनुमान के मुताबिक मृतुंजय कुमार इस कंपनी के 2.16 प्रतिशत के पार्टनर भी हैं।
मेघाश्रय एनजीओ चलाती हैं सीमा सिंह
इस काम के अलावा वो बहुत सारे सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं, उन्होंने कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए काफी काम किया है, उनका 'मेघाश्रय एनजीओ' है, जो कि मुंबई में गरीब डिसेब्लड बच्चों के लिए काफी काम करता है।
सीमा सिंह मूलरूप से बिहार के जहालाबाद से हैं
उनकी बेटी का नाम मेघना सिंह है, जो कि पेशे से डर्मटॉलिजिस्ट हैं, सीमा सिंह का बॉलीवुड कनेक्शन बहुत ज्यादा स्ट्रांग है इसलिए उनकी बेटी की शादी में हिंदी सिनेमा के बड़े चेहरों ने हिस्सा लिया था। सीमा सिंह मूलरूप से बिहार के जहालाबाद की रहने वाली हैं। सीमा सिंह को बेटी के अलावा एक बेटा श्रेय भी है, उनके दामाद का नाम शांतनु है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था सम्मानित
वो साल 2023 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ' कैंसर मुक्त भारत' के लिए जागरूकता फैलाने वाले अभियान के लिए सम्मानित भी हो चुकी है।
185 करोड़ का खरीदा था पेंटहाउस, मचा था बवाल
लेकिन पिछले साल उनका नाम एक विवाद से भी जुड़ा था। दरअसल इन्होंने मुंबई के वर्ली इलाके के A wing, Lodha Sea Face Project के 30वें फ्लोर पर एक पेंट हाउस खरीदा था, जिसकी कीमत 185 करोड़ रु बताई गई थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होती रही थी।
अमिताभ के घर से भी मंहगा हैं सीमा सिंह का पेंटहाउस (Seema Singh)
आपको बता दें कि सीमा सिंह का पेंटहाउस मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' से बहुत ज्यादा है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी का 'जलसा' 120 करोड़ रु का है।












Click it and Unblock the Notifications