मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर कौन है ज्यादा अमीर? जानें महीने में किसकी होती है कितनी कमाई

Malaika Arora and Arjun Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर को लेकर फिलहाल कई तरह की बातें की जा रही हैं। हाल ही में कहा गया था कि मलाइका और अर्जुन का 2 महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया था। दावा किया जा रहा था कि ब्रेकअप के चलते ही कपल ने साथ में न तो क्रिसमस मनाया और न ही न्यू ईयर के वेकेशन पर गए।

कौन ज्यादा अमीर मलाइका या अर्जुन
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने एक्स पति अरबाज खान को तलाक देने के बाद से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर कई पार्टीज और इवेंट में साथ नजर आते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा कम देखने को मिल रहा है। दोनों के अफेयर के साथ ही उनकी कमाई, कुल संपत्ति और प्रॉपर्टीज की भी लोग जमकर चर्चा करते हैं। आइए आपको बातते दें कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है।

arjun kapoor

अर्जुन कपूर की कुल संपत्ति
अर्जुन कपूर की कुल संपत्ति लगभग 75 करोड़ रुपए के आसपास है। अर्जुन कपूर एक महीने में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। वहीं साल भर में अर्जुन कपूर 8 से 10 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। एक विज्ञापन के लिए अर्जुन कपूर एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक वसूलते हैं।

100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं मलाइका
दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म में एक आइटम नंबर के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा टीवी के कई रिएलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिलती हैं। मलाइका अरोड़ा ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शोज से भी अच्छी खासी रकम वसूलती हैं।

मलाइका अरोड़ा का आलीशान अपार्टमेंट
आज के समय में मलाइका 30 से ज्यादा ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मलाइका मुंबई में एक योग स्टूडियो भी चलाती हैं जिसका नाम 'दीवा योगा' है। इस योग स्टूडियो से उन्हें बहुत अच्छी कमाई होती है। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।

23 करोड़ के फ्लैट में रहते हैं अर्जुन कपूर
वहीं मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के पास मुंबई के पॉश इलाके में एक महंगा और लग्जीरियस घर है। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने बांद्रा इलाके में एक नया फ्लैट भी खरीदा है, जो उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के अपार्टमेंट के पास ही है। इस फ्लैट की कीमत करीब 23 करोड़ रुपए है।

अर्जुन और मलाइका का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों को ही महंगी और लग्जीरियस गाड़ियों का काफी शौक है। दोनों कई कीमती कार के मालिक है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मर्सडीज मेबैक और लैंड रोवर डिफेंडर जैसी लग्जरी कार खरीदी हैं। हालांकि उनके पास पहले से ही मसराती लेवांते, ऑडी क्यू5 और होंडा सीआरवी जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पास रेंड रोवर एलडब्ल्यूबी और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+