Rasha Thadani: 'कौन है राशा?' रवीना टंडन की बेटी को क्यों पहचान नहीं पाए संजय दत्त, क्या हुआ था मामला?
Sanjay Dutt On Rasha Thadani: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल संजय दत्त ने पैपराजी के सामने कुछ ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद से उनकी जमकर चर्चा हो रही है।
संजय दत्त की सादगी के मुरीद हैं लोग
आपको बता दें कि लोग संजय दत्त की दमदार एक्टिंग के साथ साथ उनकी सादगी के भी मुरीद हैं। लोगों को संजय दत्त के बात करने का अंदाज भी काफी पसंद आता है। आम लोगों से लेकर पैपराजी तक का मानना है कि संजय दत्त सरेआम कभी भी एटिट्यूड दिखाते नजर नहीं आते हैं।

संजय दत्त का वीडियो हुआ वायरल
फिलहाल संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जब पैपराजी ने संजय दत्त से राशा के बारे में पूछा तो वो उसे पहचान नहीं पाए। फिर जब रवीना टंडन का नाम लिया गया, तब जाकर उन्हें याद आया कि राशा एक्ट्रेस की बेटी हैं।
पैपराजी ने संजय दत्त से कही ऐसी बात
वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त एक इवेंट से निकलकर अपनी कार की तरफ जा रहे थे। उस समय बहुत तेज बारिश भी हो रही थी। वहीं बाहर खड़े पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने में बिजी नजर आ रहे थे।
संजय दत्त ने कहा- कौन है राशा?
वहीं बारिश के चलते पैपराजी को हो रही परेशानी को देखते हुए संजय दत्त कहते हैं- घर जाओ। बारिश हो रही है। लेकिन पपाराजी जवाब देते हैं कि वह लोग उनकी और उनकी पत्नी मान्यता दत्त की तस्वीरें क्लिक करने के लिए बारिश में इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद पैपराजी बताते हैं कि उन्हें एक और सेलिब्रिटी की तस्वीरें भी क्लिक करनी है जिसके लिए वो उनका इंतजार कर रहे हैं।
रवीना टंडन की बेटी को क्यों पहचान नहीं पाए संजय दत्त
-वहीं संजय दत्त पूछते हैं- कौन है वो? तभी पैपराजी कहते हैं- राशा थडानी। संजय दत्त पहचान नहीं पाते हैं और फिर पूछते हैं- कौन? फिर पैपराजी बोलते हैं- रवीना टंडन की बेटी। इसके बाद संजय सिर हिलाते हैं और जवाब देते हैं- अच्छा जाओ और फिर संजय दत्त गाड़ी चलाकर चले जाते हैं।
-गाड़ी में बैठकर संजय दत्त कहते हैं- खाना पीना खाया क्या तुम लोगों ने? आपको बता दें कि संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त को मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह स्पॉट किया गया था। कहा जा रहा है कि दोनों मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications