कौन हैं राखी सावंत के पति रितेश, क्या सच में Bigg Boss के सेट पर पहले थे कैमरामैन?

कौन हैं राखी सावंत के पति रितेश, क्या सच में Bigg Boss के सेट पर पहले थे कैमरामैन?

मुंबई, 03 दिसंबर: डांसर और एक्ट्रेस राखी सावंत हाल ही में अपने पति रितेश के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर 'बिग बॉस 15' के घर में एंट्री ली है। राखी सावंत अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर हमेशा विवादों में रही हैं। राखी सावंत के मुताबिक उन्होंने 2019 में एनआरआई (रितेश) से शादी की। लेकिन राखी सांवत ने अपनी पति को पहली बार सार्वजनिक रूप से दुनिया वालों के सामने बिग बॉस-15 में लेकर आईं। इससे पहले भी कई लोगों को राखी की शादी पर संदेह था और उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। राखी सावंत ने करवा चौथ का व्रत रखने से लेकर अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं लेकिन उन तस्वीरों में कहीं भी उनके पति कभी नजर नहीं आए। अब जब राखी रितेश को बिग बॉस-15 में अपना पति बता रही हैं, तो हर कोई ये जानना चाहता है कि खिर रितेश कौन है और उसका बैकग्राउंड क्या है।

फैंस को नहीं हो रहा विश्वास की राखी और रितेश पति-पत्नी हैं

फैंस को नहीं हो रहा विश्वास की राखी और रितेश पति-पत्नी हैं

राखी सावंत और उनके पति रितेश के रिश्ते को बिग बॉस 15 में देखकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि ये दोनों पति-पत्नी हैं। लोग राखी और रितेश पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। जब से राखी सावंत रितेश को बिग बॉस-15 में अपना पति बनाकर लाई हैं, उस वक्त से किसी को ये नहीं लग रहा है कि दोनों एक कपल हैं।

यहां तक कि वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने भी रितेश के बारे में कंफर्म करते हुए राखी से पूछा था कि क्या वो सच में राखी के पति हैं, या फिर किराए पर पति लेकर आई हैं। हालांकि उस वक्त तो राखी ने कहा था कि रितेश ही उनके पति हैं।

जानिए कौन हैं राखी के पति रितेश

जानिए कौन हैं राखी के पति रितेश

राखी सावंत के पति के बारे में, वो कौन हैं, कहां से आए हैं, उनका बैकग्राउंड क्या है, इस बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। नाही गूगल या किसी मीडिया संस्थान ने रितेश के प्रोफाइल के बारे में कोई जानकारी दी है। राखी सावंत और रितेश दोनों का दावा है कि वह एक एनआरआई बिजनेसमै हैं और विदेश में रहते हैं।

खुद को बिहार के मूल निवासी बताते हैं रितेश

खुद को बिहार के मूल निवासी बताते हैं रितेश

रितेश ने बिग बॉस-15 में दावा किया है कि वह एक एनआरआई बिजनेसमै हैं, जो कि एक मल्टीनेशनल कंपनी को चलाते हैं। रितेश ने यह भी दावा किया है कि वह विदेश में सेटल हैं।

सलमान खान से बात करते हुए रितेश ने कहा था कि वो बिहार के मूल निवासी हैं। लेकिन वह फिलहाल वो बेल्जियम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वहीं काम करते हैं।

लोगों को नहीं पच रहा राखी के पति का 'रवैया'

लोगों को नहीं पच रहा राखी के पति का 'रवैया'

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि अगर राखी सावंत के पति रितेश बिजनेसमै हैं और मल्टीनेशनल कंपनी चलाते हैं, तो उन्होंने अपनी कंपनी का नाम क्यों नहीं बताया है। अपने बारे में और अधिक खुलासा क्यों अभी तक क्यों नहीं किया है। कई लोगों को रितेश का एक्सेंट सुनने के बाद यकीन नहीं हो रहा है कि वो विदेश में रहते हैं।

हद तो तब हो गई जब लोगों ने रितेश को लॉलीपॉप लागेलु पर गाने को गाते देखा और उसपर नाचते हुए देखा। अब हर किसी के मन में राखी की शादी और रितेश ही राखी के पति हैं, इसको लेकर शक है।

बिग बॉस में आने से पहले कैमरामैन थे रितेश!

बिग बॉस में आने से पहले कैमरामैन थे रितेश!

सबसे चौंकाने और हैरान करने वाली बात ये है कि अब सोशल मीडिया पर कई लोग लिख रहे हैं कि रितेश राखी सावंत के पति नहीं है। और ना ही कोई एनआरआई बिजनेसमै है। लोगों का दावा है कि रितेश बिग बॉस के सेट पर शो में आने से पहले कैमरामैन थे।

हाल ही में 'द खबरी' के ट्विटर हैंडल पर रितेश को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा गया, ''अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि राखी सावंत का पति रितेश बिग बॉस टीम का कैमरामैन है।''

राखी का दावा था- रितेश पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं

राखी का दावा था- रितेश पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं

राखी सावंत ने बिग बॉस 14 में खुलासा किया था कि उनके पति रितेश पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता थे। लेकिन शादी के वक्त उन्हें ये बात पता नहीं थी। राखी सावंत ने कहा कि वह रितेश से शादी नहीं करतीं, अगर उन्हें पता होता कि वह पहले से ही एक बच्चे पिता हैं और शादीशुदा हैं। राखी ने दावा किया था कि रितेश ने छिपाया था कि उनका एक और परिवार है।

राखी ने कहा था कि अगर उन्हें पता होता कि रितेश पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं तो वह कभी भी रितेश से शादी नहीं करतीं। राखी ने कहा था, मुझसे एक बात छुपाई गई थी कि रितेश का पहले से एक परिवार है। जो अब सभी जानते हैं। उसे मुझसे छिपाना नहीं चाहिए था। मैं अपना घर बसाने के लिए किसी और कहा घर नहीं तोड़ती।''

राखी का दावा - जुलाई 2019 में रितेश से हुई शादी

राखी का दावा - जुलाई 2019 में रितेश से हुई शादी

राखी ने दावा किया था कि जुलाई 2019 में रितेश से उन्होंने शादी की थी। लेकिन रितेश मीडिया के सामने नहीं आना चाहते थे। राखी ने बिग बॉस 14 में कहा कि वह एक साल से अधिक समय से उनसे (रितेश) नहीं मिली हैं। राखी ने शो में अपने पति रितेश को दुनिया के सामने आने की गुजारिश की थी और कहा था कि उन लोगों को चुप कराओ, जिन्हे लगता है कि शादी का दावा एक पब्लिसिटी स्टंट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+