Bigg Boss OTT 2: आखिर कौन है Puneet Superstar? जिसे बिग-बॉस ने महज 12 घंटे में कर दिया शो से बाहर
बिग-बॉस ओटीटी 2 का आगाज हो चुका है लेकिन पहले ही दिन शो में गहमागहमी देखने को मिली। शो में पुनीत सुपरस्टार ने हिस्सा लिया लेकिन कुछ ही घंटो में बिग-बॉस ने उन्हें घर के बाहर कर दिया।
Who Is Puneet Superstar: सलमान खान के शो बिग-बॉस ओटीटी 2 की 17 जून को शुरूआत हो चुकी है। इस बार शो में टीवी एक्टर्स ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने भी हिस्सा लिया। जिस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है पुनीत सुपरस्टार। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।
12 घंटे में पुनीत हुए शो से बाहर
जैसे ही फैंस को पता चला इस बार बिग-बॉस में पुनीत सुपरस्टार भी हिस्सा लेंगे तो फैंस ये मानने लगे थे कि वह सब पर भारी पड़ने वाले हैं। लेकिन जैसे ही शो की शुरूआत हुई तो मामला थोड़ा उल्टा पड़ गया और पुनीत को सिर्फ 12 घंटों में ही बिग-बॉस ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जैसे ही सभी कंटेस्टेंट बिग-बॉस के घर गए और लाइव टेलिकास्ट शुरू हुआ तभी पुनीत ने बाथरूम में जाकर दो टूथपेस्ट की ट्यूब अपने चेहरे पर लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने हैंडवॉश की बोतल अपने सिर पर लगाकर उसे खाली कर दी। जैसे ही अविनाश सचदेव और मनीषा रानी की नजर उनकी इस हरकत पर पड़ी तो वह तुरंत अपनी बात से पलट गए और कहने लगे कि उन्हें चैलेंज दिया गया था।
बिग-बॉस ने सबके सामने दी चेतावनी
पुनीत की इस हरकत के बाद बिग-बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को लिविंग रूम में बुलाया और सभी के सामने पुनीत को फटकार लगाई। बिग-बॉस ने कहा, ''मैंने सोचा था शो की शुरुआत एक अच्छे और खुशनुमा मिजाज से करूंगा। लेकिन घर में कुछ ऐसा हुआ कि वह ऐसा नहीं पाएंगे। घर में कुछ नियम है जिसका पालन सभी को करना होगा।"
'अगर दोबारा ऐसा हुआ तो फिर..'
बिग-बॉस यहीं नहीं रूके उन्होंने पुनीत को ये चेतावनी दी कि, "घर के सामान को नुकसान बिल्कुल ना पहुंचाए। ये आपकी बहुत बड़ी गलती होगी। मैं नहीं चाहता कि आप कुछ ऐसा करें जिससे आपकी वजह से अन्य घरवालों को भी नुकसान पहुंचे। इसलिए यह आपके लिए पहली और आखिरी गलती होनी चाहिए। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो फिर आपको शो से निष्काषित कर दिया जाएगा।"
हरकत से बाज नहीं आए पुनीत
हालांकि बिग-बॉस की चेतावनी के बाद भी पुनीत अपनी हरकत से बाज नहीं आए और उन्हें इस धमकी से कोई फर्क नहीं पड़ा। पुनीत ने कहा कि, ''तुम्हें रखना है रखो, नहीं रखना है मत रखो। टीआरपी तुम्हें मिल रही है, मुझे नहीं।'' हालांकि उन्हें अन्य कंटेस्टेंट्स ने समझाने की कोशिश की थी लेकिन उनका पारा सातवें आसमान पर था।
सभी कंटेस्टेंट ने पुनीत के खिलाफ किए वोट
इसके बाद बिग-बॉस ने फिर से सभी को लिविंग रूम में बुलाया और सभी कंटेस्टेंट्स से पुनीत को शो से बाहर करने का वोट मांगा। जिसके बाद अधिकतर लोगों ने इसका समर्थन किया। सभी घरवालों ने पुनीत के खिलाफ वोटिंग की और उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
कौन है पुनीत सुपरस्टार?
दरअसल पुनीत सुपरस्टार बिहार के रहने वाले हैं और उनका असली नाम प्रकाश कुमार है। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और अपनी कॉमेडी व पंच लाइन के लिए फेमस हैं। इससे पहले वह टिक-टॉक में अपनी फनी वीडियोज दिया करते थे। लेकिन, एप बैन होने के बाद पुनीत इंस्टाग्राम और एमएक्स टकाटक जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। वह अपनी वीडियोज में मिडल क्लास परिवारों की स्थिति को रीप्रेजेंट करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications