कौन है Payal Kapadia? गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में रचा नया इतिहास, नॉमिनेशन के बाद बटोर रहीं सुर्खियां
Who Is Payal Kapadia: 82वीं गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में कई ऐतिहासिक मौके बने, लेकिन इस बार पहली बार एक भारतीय फिल्म निर्देशक को 'बेस्ट डायरेक्टर - मोशन पिक्चर' अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। जिनका नाम पायल कपाड़िया है। उन्होंने इस अवार्ड इवेंट के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला निर्देशक के रूप में भी यह उपलब्धि हासिल की है।
बता दें कि, पायल कपाड़िया की फिल्म 'All We Imagine As Light' को 'बेस्ट मोशन पिक्चर - नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज' अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया। हालांकि वह ये अवॉर्ड जीत नहीं पाई, लेकिन बतौर निर्देशक गोल्डन ग्लोब्स 2025 के लिए नॉमिनेट होना भी एक बड़ी सफलता है।

कौन है पायल कपाड़िया?
'All We Imagine As Light' के निर्देशक और लेखक के रूप में काम करने से पहले, पायल कपाड़िया ज्यादातर डॉक्युमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों पर काम करती थीं। उनकी शॉर्ट फिल्म 'Afternoon Clouds' को 70वीं कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था। 74वीं कान फिल्म फेस्टिवल में, Kapadia की डॉक्युमेंट्री 'A Night of Knowing Nothing' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री का अवार्ड मिला।
पायल कपाड़िया की सफलता
पिछले साल, 77वीं कान फिल्म फेस्टिवल में पायल कपाड़िया की पहली फीचर फिल्म 'All We Imagine As Light' को ग्रां प्री अवार्ड मिला। हालाँकि, यह सफलता गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में नहीं बदल पाई। पायल को 'बेस्ट डायरेक्टर - मोशन पिक्चर' के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन ये अवॉर्ड जीतने का सपना उनका टूट गया।इससे पहले उनकी फिल्म 'All We Imagine As Light', जो 'बेस्ट मोशन पिक्चर - नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज' के लिए नॉमिनेट किया था, लेकिन वह ये अवॉर्ड भी हार गई थीं।
पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास
हालांकि नॉमिनेट होने के बाद अवॉर्ड ना मिलना पायल कपाड़िया के लिए भले ही एक हार है। लेकिन उन्होंने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के नॉमिनेशन में उनका नाम अपने आप में ही एक बड़ी सफलता है। इस तरह से उन्होंने बतौर डायरेक्टर एक नया इतिहास रच दिया है।












Click it and Unblock the Notifications