कौन हैं पाल्मे बोरठाकुर जिन्होंने जुबीन गर्ग की चिता को दी आग? क्या करती हैं वो? पत्नी से ज्यादा थीं करीब

Zubeen Garg: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज यानी 23 सितंबर 2025 (मंगलवार) सुबह संपन्न हो गया है। जुबीन गर्ग के निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे असम के लोग सदमे में हैं।

गुवाहाटी में हुआ जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार
जुबीन गर्ग की अंतिम विदाई के मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। 52 वर्षीय जुबीन गर्ग का गुवाहाटी में हुआ अंतिम संस्कार दुनिया के चौथे सबसे बड़े जनसमूह वाले अंतिम संस्कार के रूप में दर्ज किया गया है।

Zubeen Garg

अंतिम संस्कार पर पहुंची विशाल भीड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार पर पहुंची विशाल भीड़ अब तक माइकल जैक्सन, पोप फ्रांसिस और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय जैसे दिग्गजों की अंतिम विदाई में देखने को मिली थी।

राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। इस दौरान जनसैलाब उड़ पड़ा था। इस मौके पर जुबीन की पत्नी गरिमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। कमरकुची स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार उनकी छोटी बहन पाल्मे बोरठाकुर द्वारा किया गया। पाल्मे बोरठाकुर ने ही जुबीन गर्ग को मुखाग्नि दी।

कौन हैं पाल्मे बोरठाकुर?

जुबिन गर्ग की छोटी बहन पाल्मे बोरठाकुर एक शिक्षिका और अकादमिक हैं, जो गुवाहाटी में एक निजी विश्वविद्यालय में भूगोल पढ़ाती हैं। वह ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और संगीत और समाजसेवा के क्षेत्र में जुड़कर काम करती हैं।

जुबीन गर्ग की छोटी बहन की कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत

-आपको बता दें कि सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग की मौत हो गई थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उनकी बहन की भी मौत एक हादसे में ही हुई थी। ये सदमा उनके दिल में गहराई तक उतर गया था।

-जानकारी के अनुसार जुबीन गर्ग की बहन जोंगकी बोर्थाकुर असमिया इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर थीं। फरवरी 2002 में एक कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। ये जुबीन के जीवन का सबसे दर्दनाक पल था।

-अपनी बहन की याद में जुबीन गर्ग ने 'Xixhu' नाम का एल्बम रिलीज किया था जो उनके गहरे रिश्ते और अपार प्रेम का प्रतीक बन गया था। उनकी एक और बहन डॉ.पामे बोर्थाकुर शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं।

कैसे हुई जुबीन गर्ग की मौत?

-जानकारी के अनुसार फेमस सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग का गत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दुखद निधन हो गया था। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समंदर से बचाया और पास के एक अस्पताल ले गई थी, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

-डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जुबीन गर्ग को बचाया नहीं जा सका। सिंगापुर के अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान ही 52 के सिंगर की मौत हो गई। खबर है कि वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें 20 सितंबर 2025 की शाम को मंच पर प्रस्तुति देनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+