कौन हैं निर्मलजीत सिंह सेखों? 'बॉर्डर 2' में जिनका किरदार निभा रहे दिलजीत दोसांझ, दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Who is Nirmaljit Singh Sekhon: वॉर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल बन रहा है। जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ है। इस फिल्म की शूटिगं जारी है। एक्टर्स बारी-बारी से अपना शेड्यूल पूरा कर रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो 'बॉर्डर-2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दिलजीत किस रियल लाइफ हीरो का किरदार निभा रहे हैं, इसकी जानकारी सामने आई है। दिलजीत जिस हीरो का किरदार निभा रहे हैं, उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बना हुआ है।

Who is Nirmaljit Singh Sekhon

'बॉर्डर-2' में दिलजीत फ्लाइंग ऑफिसर शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं। जिनकी वीरता ने भारत को यु्द्ध में जीत दिलाई थी। इस युद्ध में वो शहीद भी हो गए थे। आज इस रिपोर्ट में हम आपको शहीद निर्मलजीत सिंह जी का कहानी बता रहे हैं।

कौन हैं फ्लाइंग ऑफिसर
फ्लाइंग ऑफिसर शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों पंजाब के लुधियाना जिले के ईसेवाल गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 17 जुलाई 1945 को हुआ था। बचपन से ही वो सेना में भर्ती होना चाहते थे। उसमें भी वो वायुसेना जॉइन करना चाहते थे। इसी के चलते उन्होंने अपन इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने 1964 में वायुसेना जॉइन कर अपना सपना पूरा किया। 3 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध छिड़ा। जिसमें सेना लगातार पाकिस्तानियों को मुंह तोड़ जवाब दे रही थी। लेकिन कुछ दिन यान 14 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के फाइटर जेट ने श्रीनगर एयरफील्ड पर अचानक हमला कर दिया। उस समय बेस की सुरक्षा 18 नेट स्क्वॉड्रन के साथ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह देख रहे थे।

ये थे आखिरी शब्द
ये हमला सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर हुआ। निर्मलजीत सिंह और फ्लाइंग लेफ्टिनेंट घुम्मन ने उड़ान भरने का संकेत दिया। उन्हें जब कोई आदेश नहीं मिला, तब ठीक 8 बजकर 4 मिनट पर दोनों ने उड़ान भर दी। फ्लाइंग ऑफिसर सेखों आसमान में दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे थे। उन्होंने घुम्मन से कहा था, "मैं 2 सेबर जेट जहाजों के पीछे हूं... मैं उन्हें जाने नहीं दूंगा।" इसी के कुछ देर बाद उनका आखिरी मैसेज रेडियो पर आया, "शायद मेरा जेट भी निशाने पर आ गया है... घुम्मन, अब तुम मोर्चा संभालो।" पाकिस्तानियों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए, वीरगति को प्राप्त हुए। जब सेखों शहीद हुए थे, तब उनकी शादी को महज 6 महीने हुए थे। भारत सरकार ने फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की वीरता देख परमवीर चक्र से सम्मानित किया। बता दें, निर्मलजीत सिंह सेखों वायुसेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं।

दिलजीत इस फिल्म में इन्ही वीर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्टर करेंगे। इसके पहले उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी डायरेक्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+