कौन हैं संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी? 30,000 करोड़ की संपत्ति में उन्हें क्यों नहीं मिल रहा हिस्सा?
Sunjay Kapur and Nandita Mahtani: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की 12 जून 2025 को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। संजय कपूर की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है।
संजय कपूर की मौत के बाद संपत्ति को लेकर विवाद शुरू
हालांकि किसी को अंदाज नहीं था कि संजय कपूर की मौत के कुछ महीने बाद ही उनके परिवार में उनकी संपत्ति को लेकर झगड़ा शुरू हो जाएगा। संजय कपूर की दूसरी पत्नी, एक्ट्रेस कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चें पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट
करिश्मा कपूर और संजय पूर के दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटा कियान, ने पापा की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर वसीयत में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कपूर परिवार और प्रिया सचदेव के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर लड़ाई जारी है।
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर लगे ऐसे आरोप
हालांकि संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी के इस मामले में शामिल होने की कोई खबर नहीं है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों हैं? आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।
कौन हैं संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी?
-नंदिता महतानी एक जानी-मानी भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। उनका जन्म साल 1976 में हुआ था। साल 1996 में नंदिता ने संजय कपूर से शादी की थी। इसके बाद साल 2000 में नंदिता महतानी और संजय कपूर का तलाक हो गया था।
-फैशन इंडस्ट्री में नंदिता महतानी ने अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने विराट कोहली, कैटरीना कैफ और गौरी खान जैसे कई मशहूर हस्तियों को स्टाइल किया है। साल 2024 में, उन्होंने एक फैशन शो में करण जौहर के साथ रैंप वॉक करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
नंदिता महतानी के रोमांटिक रिलेशन्स
-संजय कपूर से शादी करने के 4 साल बाद ही नंदिता महतानी ने उनसे तलाक ले लिया था। हालांकि नंदिता के रोमांटिक रिश्ते अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। एक समय पर नंदिता ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को डेट किया था, जो कथित तौर पर उनसे बहुत प्यार करते थे।
-इसके अलावा नंदिता महतानी का एक्टर डिनो मोरिया के साथ भी रिश्ता रहा है। साल 2016 में नंदिता और डिनो मोरिया का ब्रेकअप हो गया था। जानकारी के अनुसार ब्रेकअप के बावजूद, नंदिता महतानी और डिनो मोरिया मिलकर 'प्लेग्राउंड' नाम की कंपनी चलाते हैं।
-बाद में नंदिता महतानी का एक्टर विद्युत जाम्वाल के साथ भी सीरियस रिलेशनशिप था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विद्युत जाम्वाल ने उत्तर प्रदेश के आगरा में 150 मीटर ऊंची दीवार से रैपलिंग करके नंदिता को शादी के लिए प्रपोजल दिया था।
-कहा जाता है कि नंदिता महतानी और विद्युत जाम्वाल ने ताजमहल के सामने सगाई भी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि सगाई करने के 2 साल बाद विद्युत जम्वाल और नंदिता महतानी ने साल 2023 में अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
संजय कपूर के प्रॉपर्टी विवाद का हिस्सा क्यों नहीं हैं नंदिता?
-नंदिता महतानी ने साल 1996 में संजय कपूर से शादी की थी और 2000 में उनका तलाक हो गया था। कपल का कोई बच्चा नहीं है। इसी वजह से नंदिता महतानी अभी कपूर परिवार के इस विवाद में शामिल नहीं हैं।
-वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं, समायरा और कियान। इसके अलावा संजय कपूर और प्रिया सचदेव के भी एक बेटा है, अजारियस कपूर। आपको बता दें कि प्रिया सचदेव की पहली शादी से उनकी बेटी सफिरा चाटवाल हैं जिनकी देखभाल संजय कपूर और प्रिया मिलकर करते थे।












Click it and Unblock the Notifications