कौन हैं नंदिनी कश्यप जिन्होंने 21 साल के छात्र को गाड़ी से कुचला? हुईं गिरफ्तार, जानें क्या हुई थी घटना

Nandini Kashyap: असम इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को गुवाहाटी पुलिस ने एक 21 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर हिट एंड रन दुर्घटना में हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन पर गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया है।

नंदिनी कश्यप को किया गया गिरफ्तार
स्थानीय समाचार नेटवर्क जीप्लस ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया है- एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को आज यानी 30 जुलाई 2025 (बुधवार) देर रात करीब डेढ़ बजे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 भी जोड़ दी गई है।

Nandini Kashyap

21 साल के छात्र को कार से मारी टक्कर

वहीं एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ये दुर्घटना गत 25 जुलाई 2025 को सुबह करीब 3 बजे गुवाहाटी के दखिनगांव इलाके में हुई थी। पीड़ित की पहचान नलबाड़ी पॉलिटेक्निक के छात्र समीउल हक के रूप में हुई है जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। वह गुवाहाटी नगर निगम में पार्ट टाइम जॉब भी करता था।

अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की हुई मौत

-कथित तौर पर, अपने घर लौट रहे छात्र समीउल हक को एक स्कॉर्पियो कार ने कुचल दिया, जिसे असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप खुद ड्राइव कर रही थीं। एक्सीडेंट के बाद 21 वर्षीय उस छात्र को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में ले जाया गया था।

-वहीं छात्र के परिवार वालों को बताया गया कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और दोनों पैरों में कई फ्रैक्चर हो गए हैं। वहीं इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी।

घटनास्थल से भाग गई थीं एक्ट्रेस

-प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप ने अपनी गाड़ी से उस छात्र को धक्का मारा था। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस ने रुककर पीड़ित को देखने की कोशिश तक नहीं की और घटनास्थल से तुरंत भाग गईं। वहीं छात्र के परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने इलाज का खर्च उठाने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अस्पताल नहीं आईं।

-खबर है कि पुलिस अधिकारियों ने नंदिनी कश्यप की कार जब्त कर ली है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

कौन हैं नंदिनी कश्यप?

नंदिनी कश्यप असमिया फिल्म इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हाल ही में रवि सरमा, आदिल हुसैन, जॉय कश्यप और अर्चिता अग्रवाल के साथ फिल्म 'रुद्र' में काम किया है। इसके अलावा, नंदिनी कश्यप सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस एडवोकेट भी हैं। उन्होंने मिस इंडिया न्यू इंग्लैंड 2021 का खिताब भी जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+