Who is Nadeem Qureshi: कौन हैं नदीम कुरैशी? जिसके सीने में दफन हैं सलमान खान के जीवन के सारे कर्मकांड
Who is Nadeem Qureshi: सलमान खान वो शख्स हैं, जो हमेशा खबरों में बने रहते हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सलमान बॉलीवुड के सबसे चहीते स्टार्स में से एक हैं। लोग उन्हें फिल्मों के साथ दरियादिली के लिए भी जानते हैं। सलमान ने नेकी के भी खूब काम किए हैं। वो दोस्ती निभाने में भी नंबर वन हैं।
ऐसे में सलमान के जीवन में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो उनके बेहद करीब हैं। साथ ही वो सलमान की जिंदगी से जुड़े हर राज और किस्से जानते हैं। वो कौन है? आप सोच रहे होंगे कि वो शेरा हैं। जो सलमान के साथ उनका साया बनकर रहते हैं। लेकिन आज की कहानी शेरा की नहीं है। ये कहानी नदीम कुरैशी की है। जो सलमान के बहुत खास दोस्त हैं।

सलमान के सबसे करीबी दोस्त नदीम कुरैशी
नदीम कुरैशी सलमान के बचपन के दोस्त हैं। वो सलमान के साथ बुरे से बुरे और अच्छे से अच्छे समय में साथ रहे। शुरुआत में नदीम कुछ दूसरा काम करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपने सारे काम बंद कर दिए और सलमान के साथ आ गए। इसके बाद वो सलमान के प्रोडक्शन बिजनेस को संभालने लग गए। नदीम सलमान टीवी प्रोडक्शन कंपनी की टीवी विंग यानी SK टीवी के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर हैं। वो इसके CEO हैं। नदीम की लीडरशिप में SK टीवी ने कई हिट शो प्रोड्यूस किए हैं। इसमें कपिल शर्मा का शो भी है। शेरा जिस तरह सलमान की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। वैसे ही नदीम उनके पूरे बिजनेस को सिंगल हैंड संभालते हैं। वो पिछले कई सालों से प्रोडक्शन का पूरा बिजनेस ईमानदारी से देख रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान अपना कोई भी नया काम शुरू करने से पहले नदीम की सलाह जरूर लेते हैं।
सिर्फ नदीम जानते हैं सलमान के सीक्रेट
हाल ही में सलमान खान कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स वाले शो में गए थे। जहां उन्होंने कई सारी खुलकर बातें की थीं। इसी में उन्होंने बताया था कि मेरे करीबी दोस्त में नदीम कुरैशी हैं। जिन्हें मेरी सारी जानकारी रहती है। उन्हें मेरे सारे सीक्रेट भी पता रहते हैं। एक किस्सा सुनाते हुए सलमान ने कहा था, कई बार मैं इनकी वजह बदनाम रहता हूं। क्योंकि कोई अगर मीटिंग करने के लिए आता है, इनका अगर मिलने का मन नहीं रहता है। तब ये कहते हैं कि बाबा आज मत आओ भाई का मूड ठीक नहीं है। नहीं, भाई आज थोड़ा...। ये सारे वाक्ये सलमान ने हंसते हुए सुनाया था। सलमान ने ये भी कहा था कि ये SK टीवी के CC EE OO YO हैं। साथ मेरे पुराने और करीबी दोस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications