कौन हैं 'बिग बॉस 19' में जाने वाले मृदुल तिवारी? जिनके पास हैं 12 लग्जरी कारेंं और करोड़ों की नेटवर्थ

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 24 अगस्त से शुरू होगा। अब इस शो के कई सारे प्रोमो वीडियो सामने आने लगे हैं। इसी में एक वीडियो जारी हुआ, जिसमें मृदुल तिवारी और शहवाज होस्ट सलमान खान के साथ दिख रहे हैं। जिसके बाद से दोनों के ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

सलमान खान ने वीडियो में कहा, "घर के अंदर सिर्फ एक ही जाएगा।" इस पर कयास लगाए जा रहे हैं कि मृदुल तिवारी इस सीजन का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन हैं मृदुल तिवारी, जिन्होंने इतनी सुर्खियां बटोरी हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि मृदुल को सपोर्ट कौन कर रहा है।

Mridul Tiwari

बिग बॉस सीजन 19 में संभावित एंट्री करने वाले मृदुल तिवारी एक यूट्यूबर और इंफ्लूएंसर हैं। उनके यूट्यूब चैनल 'मृदुल तिवारी' के 1.9 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 37.3 लाख फॉलोअर्स हैं। मृदुल को उनकी कॉमेडी और मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग उन्हें पसंद करते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले मृदुल फिलहाल नोएडा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी देखते हुए उन्हें शो का हिस्सा बनाया जा रहा है।

मृदुल तिवारी को को पहचान 2019 में स्कूल लाइफ पर बनाए एक वीडियो से मिली। जिसने उनकी किस्मत बदल दी। साल 2024 में उन्हें इन्फ्लुएंसर इंपैक्ट अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कंटेंट क्रिएटर का पुरस्कार मिला था। बिग बॉस 19 की जर्नी में उन्हें एल्विश यादव, मनवीर गुर्जर और रजत दलाल जैसे इंफ्लूएंसर कर रहे हैं। इतना ही नहीं वो लोग मृदुल को वोट करने की भी अपील कर रहे हैं।

मृदुल तिवारी लंबे समय से यूट्यूब चैनल चला रहे हैं और अनुमान है कि वे सालाना अच्छी खासी कमाई करते हैं, हालांकि उन्होंने अपनी नेटवर्थ का खुलासा नहीं किया है। उन्हें कारों का भी शौक है। उनके पास ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी कम से कम 12 लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+