मुस्लिम होने पर खूब मचा था बवाल, जब बेटी ने पिता को किया शर्मिंदा! मनोज बाजयेपी से जुड़ी चौंकाने वाली बातें
बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। हाल ही में वे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई किलर सूप के चलते सुर्खियों में हैं।
एक्टर की एक्टिंग के तो फैंस दीवाने हैं मगर बहुत कम ही लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं। चलिये आपको बताते हैं कि मनोज बाजपेयी की बेटी और उनकी पत्नी के बारे में...

मनोज बाजपेयी की फिल्में तो लोग खूब सर्च करते हैं मगर फैंस उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में भी काफी कुछ जानना चाहते हैं। कई बार लोग उनकी निजीं जिंदगी से भी जुड़े सवाल भी सर्च कर लेते हैं। इन्हीं सवालों में से कुछ उनकी पत्नी और बेटी को लेकर भी होते हैं।
बताते चलें कि मनोज बाजपेयी की बेटी का नाम अवा है। मनोज अपनी 12 साल की बेटी की तस्वीरें अकसर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। एक बार एक्टर ने अपनी बेटी को लेकर खुलासा किया था कि अवा को ठीक से हिंदी बोलनी नहीं आती। एक्टर ने ये भी कहा था कि इस बात उन्हें दुख है।
मनोज ने बताया कि अवा एक दफा फिल्म के सेट पर आई थीं और उनसे उनके पिता का नाम पूछा था। तो अवा अपने पिता का नाम नहीं बता सकी थीं। अवा ने झिझकते-झिझकते हुए कहा कि मेरे पापा का नाम...तब मनोज को अवा की ये बात सुनकर बहुत दुख पहुंचा था। इसके बाद मनोज ने कहा कि अवा इस बात को लेकर डांट सुनती रहती हैं मगर कुछ बोलती नहीं हैं।
मनोज बाजयेपी की पत्नी की बात करें तो उनका नाम शबाना रजा है। शबाना मुस्लिम परिवार से हैं और शुरुआत में मनोज संग शादी को लेकर दोनों के धर्म पर काफी बवाल भी मचा था। लोग कई सारे सवाल उठाते थे जब एक्टर ने शबाना संग शादी की थी।
हालांकि, खुद मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में ये बात बोली थी कि शबाना को अपने मुस्लिम धर्म पर गर्व है और मुझे अपने हिंदू धर्म पर। हम दोनों के बीच कभी भी धर्म की दीवार नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications