कौन है मलाइका अरोड़ा का मिस्ट्री मैन? सोशल मीडिया पर छाई रोमांटिक फोटो, फैंस हुए शॉक्ड

Malaika Arora Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। खुद एक्टर ने एक इवेंट के दौरान सरेआम ऐलान किया था कि वह सिंगल हैं। अब अर्जुन से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा लाइफ में आगे बढ़ गई। हाल ही में एपी ढिल्लो के म्यूजिक कॉन्सर्ट उन्हें मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया।

मलाइका अरोड़ा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन से ब्रेकअप के बाद उन्हें आए दिन रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ देखा जाता है। अब एपी ढिल्लों के म्यूजिक कॉन्सर्ट में वह ना सिर्फ स्टेज पर आईं बल्कि मिस्ट्री मैन के साथ अपने इंस्टाग्राम में रोमांटिक सेल्फी भी साझा की।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन एपी ढिल्लों का गाना 'विद यू' लगाया। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर तरफ अब यही चर्चा है कि अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा की लाइफ में नए शख्स की एंट्री हुई।

कौन है मलाइका अरोड़ा का मिस्ट्री मैन?
अर्जुन कपूर से हुए ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा को अब तक कई बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये कौन है। जानकारी के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के मिस्ट्री मैन का नाम राहुल विजय है। जो कि बॉलीवुड के मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट हैं। हालांकि अब तक बस इतनी ही जानकारी मिल पाई है।

बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा सार्वजनिक रखा। कपल को अक्सर बॉलीवुड पार्टी और वेकेशन पर साथ देखा गया। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों जल्द शादी करेंगे। लेकिन फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने साफतौर पर कहा कि वह सिंगल हैं। हालांकि इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा था।

ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+