कौन हैं माहिरा शर्मा जिनके लिए धड़का भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शिराज का दिल? जानें Mahira के बारे में सबकुछ

Mahira Sharma and Mohammed Siraj: इस समय इंटरनेट पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शिराज और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि मोहम्मद सिराज बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा की खूबसूरती पर फिदा हो उठे हैं।

कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शिराज और माहिरा शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही लोगों के मन में सवाल है कि आखिर माहिरा शर्मा कौन हैं जिनका नाम मोहम्मद शिराज के साथ जोड़ा जा रहा है।

Mahira Sharma and Mohammed Siraj

कौन हैं माहिरा शर्मा

-माहिरा शर्मा एक पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। माहिरा शर्मा की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

-माहिरा शर्मा रिएलिटी शोज से लेकर टीवी सीरियल्स तक में नजर आ चुकी हैं। सिर्फ इतान ही नहीं माहिरा शर्मा 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

माहिरा शर्मा की पढ़ाई
माहिरा शर्मा का जन्म साल 1997 में जम्मू में हुआ था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

माहिरा शर्मा का एक्टिंग करियर

-माहिरा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में सब टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक छोटी सी भूमिका निभाकर की थी।

-इसके बाद वह साल 2016 में 'यारो का टशन' सीरियल में नजर आई थीं।

-माहिरा शर्मा टीवी के फेमस शो 'नागिन 3' में भी काम कर चुकी हैं।

-उन्होंने 'कुंडली भाग्य' सीरियल में मनीषा शर्मा की भूमिका निभाई है।

-माहिरा शर्मा ने टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी हिस्सा लिया था।

क्यों हो रही है माहिरा शर्मा की चर्चा
माहिरा शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को जैसे ही एक्ट्रेस ने शेयर किया, तो मोहम्मद सिराज ने इसे लाइक किया। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा को लेकर चर्चा होने लगी है। लोगों की मानें तो दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। हालांकि इस बात को लेकर दोनों ने कुछ नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+